फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: कॉमेडियन की मौत की अफवाह फैलाने वालों पर भड़के राजू श्रीवास्तव के भाई, बोले- कुछ बेशर्म लोग..

Fri, 19 Aug 2022 10:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 19 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
raju srivastava health improved his brother gave health update and angry on death news says its shameful
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। दिल का दौरा पड़ने की वजह से कॉमेडियन को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। डॉक्टर्स की एक पूरी टीम जहां उनके इलाज में लगी है तो वहीं बाहर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच कॉमेडिन के परिवार की तरफ से समय-समय पर उनका हेल्थ अपडेट दिया जा रहा है। वहीं, अब राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन का हेल्थ अपेडट दिया। साथ ही उन्होंने राजू श्रीवास्तव के बारे में झूठी खबर फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।

raju srivastava health improved his brother gave health update and angry on death news says its shameful
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दीपू श्रीवास्तव कहते दिख रहे हैं कि नमस्कार राजू भाई के चाहने वालों, मन दुखी था और वीडियो बनाने का मन भी नहीं था। लेकिन मैंने देखा कि कुछ बेशर्म लोग दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर उटपटांग पोस्ट कर रहे हैं। मैं यहीं कहना चाहता हूं कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। ये लोग परिवार से बात किए बिना ऐसे कर रहे हैं।

raju srivastava health improved his brother gave health update and angry on death news says its shameful
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि यह सब देखकर मन विचलित हो गया। यही कहूंगा कि आपके चहेते हमारे बड़े भाई रिकवर हो रहे हैं। आईसीयू में हैं लेकिन आपकी दुआएं काम कर रही हैं। डॉक्टर्स अपना 100 प्रतिशित दे रहे हैं। उन झूठी अफवाहों पर आप लोग ध्यान न दें। हमारे राजू भाई फाइटर हैं और इस जंग को जीतकर सबके बीच आएंगे और हम सबको हसाएंगे। जब परिवार वाले कोई खबर देंगे और आपको पता चल जाएगा और कुछ अच्छा ही होगा। हमारा पूरा परिवार दिल्ली में है। हम आप लोग धैर्य रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
raju srivastava health improved his brother gave health update and angry on death news says its shameful
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राजू पिछले 9 दिनों से एम्स अस्पताल में अपने जीवन के लिए फाइट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed