ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन का आज जन्मदिन है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 70 से लेकर 80 के दशक की एक से बढ़कर एक फिल्मों में एक्टिंग की है, साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। वह बॉलीवुड के संगीत निर्देशक रोशन के बेटे हैं। राकेश रोशन ने बॉलीवुड में ‘कोई मिल गया’, ‘करन-अर्जुन’, ‘क्रिश’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने 'सीमा', 'मन मंदिर', 'आंखों आंखों में', 'बुनियाद', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'खट्टा मीठा' जैसी कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। जन्मदिन के खास मौके पर आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करते हैं।
Rakesh Roshan Birthday: अबू सलेम ने राकेश रोशन पर चलवाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां, इस वजह से थी नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सुपरहिट फिल्में देने वाले राकेश रोशन के सिर पर आपने बाल नहीं देखे होंगे। दरअसल वह शुरू से गंजे नहीं हैं बल्कि इसके पीछे एक किस्सा है। राकेश ने 1987 में खुदगर्ज फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू किया। इस फिल्म के रिलीज से पहले उन्होंने तिरुपति के मंदिर में मन्नत मांगी कि यदि फिल्म हिट हुई तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। खुदगर्ज हिट हो गई लेकिन राकेश अपनी मन्नत भूल गए। बाद में उनकी पत्नी पिंकी ने ये बात याद दिलाई और उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया।
करियर के शुरुआती दौर में राकेश रोशन की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। साल 1984 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जाग उठा इंसान' और 1986 में आई 'भगवान दादा' सिनेमाघरों में बुरी तरह से पिट गई। इसके बाद उनके पास एक फैन की चिट्ठी आई। चिट्ठी में लिखा था कि वह अपनी फिल्मों के नाम 'के' अक्षर से रखें, लेकिन उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं दिया। 1987 में उनकी फिल्म खुदगर्ज रिलीज हुई। ये मूवी सुपरहिट हुई। तब राकेश रोशन ने 'के' अक्षर को अपना लकी चार्म मान लिया। इसके बाद उन्होंने 'कहो न प्यार है', 'कोई मिल गया' और 'कृष' जैसी हिट फिल्में दीं।
राकेश रोशन ने साल 2000 में कहो न प्यार है के जरिए अपने बेटे ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी और 62 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी। इसके बाद अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद साल 2000 राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था। इस हमले के दौरान राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं।