यश जौहर की गिनती बॉलीवुड के उन निर्माताओं में होती है जिनकी फिल्मों को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। उनका जन्म 6 सिंतबर 1929 में लाहौर में हुआ था। विभाजन के बाद यश का पूरा परिवार दिल्ली आ गया। यहां उनके पिता ने एक नई शुरुआत करते हुए मिठाई की दुकान खोली। यश पढ़ाई-लिखाई के मामले में अपने नौ भाई-बहनों से काफी आगे साथ। वह सबसे अधिक शिक्षित थे। यही वजह थी कि उनके पिता ने उन्हें हिसाब-किताब रखने के लिए दुकान पर बैठा दिया। हालांकि इस काम में उनका बिलकुल भी मन नहीं लगता था।
Yash Johar: इस फिल्म की असफलता से बुरी तरह टूट गए थे यश जौहर, बाद में बेटे ने ऐसे पूरा किया पिता का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश की मां इस बात से पूरी तरह वाकिफ थीं कि उनके बेटे को दुकान में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने अपने बेटे का पूरा साथ दिया और वो काम तक कर डाला जिसे करने के बारे में लोग कई बार सोचते हैं। दरअसल, यश को मुंबई भेजने के चक्कर में उन्होंने जानबूझ कर अपने गहने चोरी होने की अफवाह उड़ा दी। वह चाहती थीं कि किसी तरह उनका बेटा अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चला जाए।
मुंबई पहुंचने के बाद भी यश की मुश्किलें कम नहीं हुईं। शुरुआती दिनों में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। उनके नौकरी मिलने का किस्सा भी बड़ा ही दिलचस्प है। बताया जाता है कि उस समय के. आसिफ अपनी फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की शूटिंग कर रहे थे जिसकी लीड एक्ट्रेस मधुबाला थीं। एक्ट्रेस के बारे में यह बात मशहूर थी कि वह किसी को भी अपनी तस्वीरें खींचने की इजाजत नहीं देती थीं। लेकिन यश जौहर की अंग्रेजी से मधुबाला इतनी ज्यादा प्रभावित हो गईं कि उन्होंने अपनी तस्वीर क्लिक करने की इजाजत दे दी। इन फोटोज की वजह से ही उन्हें मुंबई के एक बड़े अखबार में नौकरी मिल गई।
यश ने फिल्मों में अपनी शुरुआत सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस में बतौर सहायक के रूप में की थी। यहां काम करने के बाद वह बॉलीवुड स्टार देवानंद के प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़े और लंबे समय तक साथ काम किया। इसके बाद साल 1976 में उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की शुरुआत की। बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर 'दोस्ताना' थी। मुकद्दर का सिंकदर और अग्निपथ जैसी यादगार फिल्में उनके ही प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्में हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन स्टारर अग्निपथ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। जिसकी वजह से यश बुरी तरह टूट गए थे। उन्हें यह बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि फिल्मका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इतना खराब होगा।
इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे करण जौहर ने एक शो के दौरान किया था। बाद में उनके बेटे करण जौहर ने अपने पिता का सपना पूरा किया। करण ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यश द्वारा शुरू किया गए प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस को आज उनके बेटे करण जौहर ने सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचा दिया है। अब तक करण ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है। मौजूदा समय में हर कलाकार का सपना होता है कि वह एक बार धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले जरूर काम करे।