{"_id":"57ade1914f1c1be15bee653c","slug":"rakhee-guljar-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
Mon, 15 Aug 2016 07:41 PM IST
रिज़वान/अमर उजाला, दिल्ली
रिज़वान/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 15 Aug 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज पूरा देश आजादी के 70 बरस पूरे कर रहा है, हर ओर जश्न का माहौल है। हमें आजादी आधी रात को मिली थी। रात ढलने लगी और आजादी का वो नया सवेरा आया, जिसका हिन्दुस्तान को 200 से ज्यादा सालों से इंतजार था। इस सवेरे भारत को एक आजादी के साथ मां भी मिली। बॉलीवुड की सबसे मशहूर मां, जो 20 सालों तक अपने करन-अर्जुन का इंतजार करती है और कहती है एक दिन मेरे करन-अर्जुन जरूर आएंगे। जी हां, हम राखी की बात कर रहे हैं।
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
2 of 7
15 अगस्त 1947 को राखी का जन्म हुआ। राखी को हम सिनेमा के पर्दे पर दिखने वाली एक ऐसी मां के बारे में जानते हैं, जो सिस्टम और हालात से लड़ती रहती है। जिसका बेटा भले ही कभी समाज की किसी बुरी प्रथा का शिकार होकर हालात के सामने घुटने टेक देता है लेकिन मां नहीं टूटती। राखी की मां के रूप में इसी छवि को आज की पीढ़ी जानती है। इसकी वजह है 80 और 90 के दशक में किए गए राखी के रोल।
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
3 of 7
राम लखन, अनाड़ी, बाजीगर, खलनायक, करन-अर्जुन, बॉर्डर और सोल्जर जैसी फिल्मों में मां के किरदार में दिखी राखी आज भी दर्शकों को याद है। उनको 80 और 90 लके दशक में दर्शकों ने इतनी बार मां के किरदार मे देखा है कि उनका यही रूप बार-बार आंखों के सामने आता है लेकिन राखी ने बतौर नायिका भी कई शानदार किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने जमाने के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने सिर्फ 20 साल की उम्र में अपना करियर शुरु किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
4 of 7
राखी ने बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। 1967 में उनकी पहली बंगाली फिल्म 'बाधु भारन' से की। 1970 में उनकी पहली हिन्दी फिल्म धर्मेंद्र के साथ 'जीवन मृत्यु' आई। इसके बाद उन्होंने शर्मिली, रेशमा और शेरा, दाग, जोशीला, त्रिशूल जैसी कई हिट फिल्में दीं। फिल्मों के इतर उनका निजी जीवन भी काफी उतार-चढाव भरा रहा।
विज्ञापन
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
5 of 7
राखी की शादी सिर्फ 16 साल की उम्र में अजय विश्वास से हुई। घरवालों ने उनकी शादी तो करा दी लेकिन उनको अजय का साथ पसंद नहीं आया। दो साल में ही उन्होंने ये रिश्ता खत्म कर लिया। फिल्मों में आने के बाद उनकी जिंदगी में गुलजार आए। मशहूर गीतकार, शायर और फिल्म निर्माता गुलजार से उन्होंने 1973 में शादी कर ली। शादी के बाद राखी मजूमदार राखी गुलजार के नाम से मशहूर हुईं। शादी के बाद उनको बेटी मेघना पैदा हुईं, लेकिन जल्द ही इस रिश्ते में दरारें आने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।