{"_id":"5ddb28b08ebc3e5490744cb2","slug":"rakhi-sawant-birthday-special-her-struggle-story-for-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कचरा बीनकर राखी सावंत की मां करती थीं गुजारा, ऑडिशन में कई बार हुई थी ऐसी हरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कचरा बीनकर राखी सावंत की मां करती थीं गुजारा, ऑडिशन में कई बार हुई थी ऐसी हरकत
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती हैं, इसी वजह से उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है । राखी सावंत ने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया है । राखी एक बेहतरीन डांसर हैं और कैमरे को फेस करना उन्हें अच्छे से आता है । फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने कई हिट आइटम सॉंग्स दिए हैं। आज राखी सावंत का जन्मदिन है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी सावंत करीब 22 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन शायद ही किसी को उनका असली नाम पता हो । राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राखी सावंत रख लिया। फिल्मों में काम पाना राखी के लिए आसान नहीं था।
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने अपने संघर्ष का खुलासा किया था। राखी ने कहा था, 'मैं घर से भागकर यहां आई थी । मैंने सब अपने दम पर किया। मेरा नाम तब नीरू भेड़ा था। जब मैं ऑडिशन देने जाया करती थी तो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मुझे अपना टैलेंट दिखाने के लिए कहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rakhi sawant
'मैं तब नहीं जानती थी कि वो किस टैलेंट को दिखाने की बात कर रहे हैं। मैं तस्वीरें लेकर उनके पास जाती तो वे दरवाजा बंद कर देते थे। मैं जैसे-तैसे वहां से बाहर निकलती थी।' राखी सावंत ने ये भी बताया था कि उनकी मां एक अस्पताल में आया का काम करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Rakhi Sawant
राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने बहुत गरीबी के दिन देखे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी मां अस्पताल में आया थीं और वहां कचरा-पट्टी उठाती थीं । हमारे यहां खाने की भी दिक्कत थी । हम लोग छोड़ा हुआ खाना ढूंढकर खाते थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।