{"_id":"5ddcd9638ebc3e54921f5699","slug":"rakhi-sawant-celebrate-her-birthday-with-unknown-guy-fans-says-is-this-your-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास शख्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं राखी सावंत, फैंस बोले- यही है तुम्हारा पति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खास शख्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं राखी सावंत, फैंस बोले- यही है तुम्हारा पति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : social media
Link Copied
राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बीते रोज राखी ने अपना जन्मदिन मनाया। राखी ने इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए कुछ वीडियो अपने फैंस के लिए भी शेयर किए जिसमें वह अपना जन्मदिन मनाती दिख रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : instagram
राखी ने अपने जन्मदिन से पहले भी वीडियोज शेयर कर बताया था कि उनका ये जन्मदिन बहुत कास होने वाला है क्योंकि इस बार उनके साथ उनके पति भी होंगे। शादी के बाद राखी का ये पहला जन्मदिन है ऐसे में ये और भी खास हो जाता है। हालांकि राखी ने अब तक अपने पति की तस्वीर नहीं दिखाई है। फैंस को सिर्फ इतना ही मालूम है कि उनके पति का नाम रितेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Rakhi sawant
- फोटो : Twitter
हाल ही में राखी ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी के अलावा एक शख्स और है जो उनके जन्मदिन को खास बना रहा है। इस वीडियो में उस खास शख्स का चेहरा तो साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन इतना जरूर दिख रहा है कि उसके होने से राखी स्पेशल फील कर रही हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि वो खास शख्स राखी के सामने केक लाता है और उन्हें बर्थडे विश करता है। इसके बाद सारे दोस्त मिलकर राखी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। अब ये शख्स कौन है ये तो राखी ने नहीं बताया है लेकिन फैंस को लग रहा है कि ये राखी के पति रितेश हैं। हालांकि उस शख्स का राखी से कोई लेना देना नहीं है। राखी जिस रेस्टोरेंट में मौजूद हैं ये शख्स वही का हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
बता दें राखी पिछले कुछ महीने से अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनके पति रितेश को आजतक किसी ने देखा नहीं है। लेकिन वीडियो शेयर कर वह अक्सर बताती रहती हैं कि रितेश से वह बहुत प्यार करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।