फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कैटरीना फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन, अब उसमें वो बात नहीं'

Thu, 01 Sep 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant challenge to katrina kaif

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ को राखी सांवत ने फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन कहा है। राखी की नजर में कैटरीना दो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। बता दें कि राखी सावंत की फिल्म 'एक कहानी जूली की' और कैटरीना की 'बार-बार देखो' एक साथ रिलीज हो रही हैं। 

'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'

rakhi sawant challenge to katrina kaif

राखी को इस बात का कोई डर नहीं है कि कैटरीना कैफ की फिल्म से उनकी फिल्म की टक्कर होगी। राखी को लगता है कि 'फितूर' और 'फैंटम' के फ्लॉप होने के बाद कैटरीना में पहले वाली बात नहीं रही और वो आसानी से कैट को चैलेंज कर सकती हैं। जब इस बारे में राखी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को मेरी फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ के साथ ही कटरीना कैफ की फिल्म ‘बार बार देखो’ रिलीज होने वाली है।

'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'

rakhi sawant challenge to katrina kaif

राखी ने कहा कि मैं कैटरीना को जबदस्त टक्कर देना चाहती हूं। यही मेरा इरादा है। कैट तो दो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, तो फिर उनसे क्या डरना।" फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ शीना बोरा मर्डर केस पर आधारित है, जिसमें राखी सावंत, इंद्राणी मुखर्जी का रोल प्ले कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'

rakhi sawant challenge to katrina kaif

राखी का कहना है कि तमाम बड़े एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, कपिल शर्मा, गोविंदा, टीवी कलाकार, क्रिकेटर, ये सभी सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। राखी ने कहा कि ये सभी कलाकार इस बात को लेकर खुश हैं कि वो पहली बार ‘आइटम गर्ल’ से हटकर किसी फिल्म में हीरोइन बनकर आ रही हैं। 

विज्ञापन

'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'

rakhi sawant challenge to katrina kaif
katrina

राखी ने आगे कहा कि बॉलीवुड में अब बहुत आड़ी-टेढ़ी हीरोइनें आ रही हैं। इसलिए राखी ने सोचा कि अब उन्हें भी आइटम गर्ल से ऊपर उठकर हीरोइन बनना चाहिए। ऐसे में जैसे ही उन्हें अवध शर्मा ने फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ में रोल का ऑफर दिया तो राखी ने तुरंत हां कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed