फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: राखी सावंत ने घर में जबरन घुस रहे फैन को पहुंचाया जेल, वीडियो में बताया क्या हुआ था?

Sat, 14 Aug 2021 12:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 14 Aug 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant filed a complaint in police a person accused of forcibly entering the house
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने अनोखे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपने उन्हें कई वीडियोज में पैपराजी के साथ मजाक करते हुए भी देखा होगा। हंसी-मजाक के साथ ही राखी बेहद सख्त भी हैं, उन्होंने गलत हरकत के कारण अपने एक फैन को जेल पहुंचा दिया है। दरअसल, राखी ने अपने घर में जबरन घुसने वाले एक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपने आप को राखी का फैन बताने वाला यह शख्स दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गया था।



View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



राखी ने वीडियो में पूरी घटना बताई है, जिसे वीडियो पैपराजी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी अपने घर में जबरन घुसने वाले फैन के बारे में विस्तार से बता रही हैं। हालांकि, राखी के इस वीडियो में उनके फैंस के मजेदार टिप्पणियां भी आ रही हैं। एक फैन ने लिखा है कि राखी झूठ भी सही से नहीं बोल पा रही है।

rakhi sawant filed a complaint in police a person accused of forcibly entering the house
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

क्या है पूरा मामला?
राखी का कहना है कि यह शख्स उनके घर में उस वक्त जबरन घुसा जब वह घर पर नहीं थीं। उनके घर में रहने वाली लड़की इस घटना में घायल हो गई है। वीडियो में राखी कह रही हैं कि वह अभी बहुत घटिया सोसाइटी में रहती हैं। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस स्टेशन में एक बंदे को जेल में डलवा कर आई हूं। वह दरवाजा तोड़कर मेरे घर में जबरन घुस गया था। राखी ने कहा कि उस शख्स के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसे पुलिस ने जेल में डाल दिया है। राखी आगे उस शख्स को पागल कह रही हैं।
 

rakhi sawant filed a complaint in police a person accused of forcibly entering the house
राखी सावंत - फोटो : Instagram

इस वीडियो में राखी आगे कह रही हैं कि फैन-फैन बोलकर कोई दरवाजा थोड़ी ना तोड़ देता है। फैन तो इंसान से प्यार करता है ना, दरवाजा थोड़ी तोड़ता है। राखी आगे कह रही है कि घर पर मौजूद लड़की को चोट पहुंची है और वह डर गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant filed a complaint in police a person accused of forcibly entering the house
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी का गाना ‘लॉकडाउन’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इससे पहले उनका गाना ‘ड्रीम में एंट्री’ काफी धमाल मचा चुका है। 

विज्ञापन
rakhi sawant filed a complaint in police a person accused of forcibly entering the house
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राखी सावंत के इस वीडियो में उनके एक फैन ने लिखा है कि एक दिन सच में बिल्डिंग वाले बाहर निकाल देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed