फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: रकुल प्रीत का खुलासा, ‘पापा के फौज में होने की वजह से दादाजी को पाकिस्तान नहीं ले जा सके’

Mon, 17 May 2021 08:23 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 17 May 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Rakul preet Singh speaks to Pankaj Shukla on ancestors emotional pakistan link Sardar Ka Grandson
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही टी सीरीज की फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ भले एक दादी और उसके पोते के प्यार की कहानी हो लेकिन फिल्म की कहानी की असली धुरी इस पोते की प्रेमिका राधा के चारों तरफ घूमती है। अमेरिका में मूवर्स और पैकर्स टाइप की कंपनी चलाने वाली राधा का ये किरदार फिल्म में रकुल प्रीत सिंह ने किया है और ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ की कहानी जब मैंने पहली बार सुनी तो मुझे यूं लगा कि ये तो मेरे ही परिवार की कहानी है। मेरे बाबा और मेरे नाना दोनों के परिवार पाकिस्तान छोड़कर आए थे और उनको अपनी गली, मोहल्ला देखने का जितना जी कचोटता रहा, उसे मैं समझ सकती हूं।’

Rakul preet Singh speaks to Pankaj Shukla on ancestors emotional pakistan link Sardar Ka Grandson
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ में राधा के किरदार में है। वह अमेरिका में रहने वाली आत्मनिर्भर युवती है। फिल्म के हीरो यानी सरदार के ग्रांडसन से ब्रेकअप होने के बाद भी वह उसकी मदद करने पाकिस्तान पहुंच जाती है। रकुल प्रीत कहती हैं, ‘इस कहानी की भावनाएं बिल्कुल मेरे परिवार जैसी ही हैं। हमारे पापा मम्मी से पहले वाली पीढ़ी ने पाकिस्तान को बहुत मिस किया। हम भी चाहते थे कि किसी तरह उन्हें एक बार वहां की सैर करा दें। लेकिन पापा सेना में रहे हैं तो उनको पाकिस्तान का वीजा मिलना वैसे ही मुश्किल था।’

Rakul preet Singh speaks to Pankaj Shukla on ancestors emotional pakistan link Sardar Ka Grandson
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ की कहानी मुख्य रूप से अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म में टाइटल रोल कर रहीं नीना गुप्ता की कहानी है। हिंदी सिनेमा में कहानियां कहने के तौर तरीके में आए बदलावों से रकुल प्रीत भी काफी संतुष्ट दिखती हैं। अर्जुन कपूर को वह बहुत ही मस्तमौला  इंसान मानती हैं और अजय देवगन को एक ऐसा इंसान जिन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है। फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में अजय देवगन के साथ काम करने के बाद वह उनके साथ फिल्म ‘मे डे’ और ‘थैंक गॉड’ में भी दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul preet Singh speaks to Pankaj Shukla on ancestors emotional pakistan link Sardar Ka Grandson
रकुल प्रीत सिंह-अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन का जिक्र चलने पर रकुल प्रीत कहती हैं, ‘मैंने उनकी पहली फिल्म जो देखी थी, वह है, ‘विजयपथ’। दोनों का गाना ‘रुक रुक रुक, अरे बाबा रुक, ओ माई डार्लिंग गिव मी ए लुक...’ पर मैंने स्कूल में खूब डांस किया है। फिर इन दोनों ही सितारों के साथ जब ‘दे दे प्यार दे’ में काम करने का मौका मिला तो शुरू में मैं थोड़ा नर्वस थी लेकिन इन दोनों कलाकारों ने मुझे बहुत अपनापन दिया और कभी मुझे नवर्स नहीं महसूस करने दिया।’

विज्ञापन
Rakul preet Singh speaks to Pankaj Shukla on ancestors emotional pakistan link Sardar Ka Grandson
रकुल प्रीत सिंह-अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में रकुल प्रीत ने फिल्म ‘मे डे’ की शूटिंग की है, इसमें अजय देवगन कहानी के नायक भी हैं और फिल्म के निर्देशक भी। तो क्या फ्रेम में साथ होते समय और कैमरे के पीछे होते समय के अजय देवगन में कोई फर्क महसूस होता है?  रकुल प्रीत की बातों से उनके मन में अजय देवगन के प्रति सम्मान झलक ही जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed