फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन को लेकर बोलीं दीया मिर्जा, कहा- अब तक नहीं हुआ ट्रायल

Mon, 17 May 2021 08:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 17 May 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Says Corona Vaccines Used In India Have Not Been Tested On Pregnant Women
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

एक्ट्रेस दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हर जानकारी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों दीया मिर्जा अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं और अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ देशभर में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में किसे वैक्सीन लगनी चाहिए और किसे नहीं ये भी अहम मुद्दा बना हुआ है। दीया मिर्जा ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने वैक्सीन को लेकर बात कही है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं। ये पहली बार नहीं है जब दीया मिर्जा किसी गंभीर मसले पर बात कर रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात रख चुकी हैं। तो आइये जानते हैं कि दीया मिर्जा ने गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना टीकाकरण को लेकर क्या कहा है।

Dia Mirza Says Corona Vaccines Used In India Have Not Been Tested On Pregnant Women
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

दीया मिर्जा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है। जरूर पढ़ें और ध्यान दें कि भारत में वर्तमान में इस्तेमाल किये जाने वाले किसी भी टीके का परीक्षण अभी तक किसी गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर नहीं किया गया है। मेरे डॉक्टर का कहना है कि हम ये वैक्सीन तब तक नहीं ले सकते, जब तक इसके जरूरी क्लिनिकल ट्रायल्स न हो जाएं।'
 

Dia Mirza Says Corona Vaccines Used In India Have Not Been Tested On Pregnant Women
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

दीया मिर्जा के इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को जल्द से जल्द प्राथमिकता देनी चाहिए।' तो वहीं अन्य एक ने लिखा, 'आप अपने घर में रहिए और सुरक्षित रहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza Says Corona Vaccines Used In India Have Not Been Tested On Pregnant Women
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

बता दें कि दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से दो महीने पहले शादी की थी। सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। वह उस दौरान अपने हनीमून के लिए मालदीव गई थीं, जहां से खूबसूरत तस्वीर शेयर करके उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

विज्ञापन
Dia Mirza Says Corona Vaccines Used In India Have Not Been Tested On Pregnant Women
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

पिछले दिनों दीया मिर्जा ने फिल्म इंडस्ट्री में सेक्सिज्म होने की बात को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पहली 'रहना है तेरे दिल में' के दौरान उन्हें सेक्सिज्म का सामना करना पड़ा था।दीया ने कहा था, 'लोग सेक्सिस्ट सिनेमा लिख रहे थे, इसके बारे में बातें कर रहे थे और मैं भी उन कहानियों का एक हिस्सा थी। मैं ऐसे लोगों के साथ ही एक्टिंग कर रही थी जो किसी पागलपन से कम नहीं था।' दीया अपनी बात को समझाने के लिए एक उदाहरण दिया था और कहा था, एक मेकअप आर्टिस्ट केवल एक पुरुष ही हो सकता है, महिला नहीं। एक हेयर ड्रेसर महिला ही होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed