चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है। कर्नाटक में साइक्लोन के बीच तेज बारिश की वजह से कुल 73 गांव चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं। चक्रवाती तूफान ताउते तेजी से मुंबई की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए फैंस से अपील की है कि वें अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित रहें और बाहर जाने से परहेज करें। अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, दिया मिर्जा और अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। चक्रवात ताउते के चलते तेज आंधी-तूफान के साथ ही भारी बारिश भी हो रही है जिसके चलते जान-माल को नुकसान होने का खतरा भी बना हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा से बचे रहने के लिए ही लोगों से अपील की जा रही है वे अपने घरों में रहें और खासकर समुद्री इलाकों से दूर रहें। यहां पढ़ें फैंस के लिए इन सेलेब्स की अपील-
ताउते तूफान: अमिताभ बच्चन से लेकर करीना तक, इन सितारों ने फैंस से की सुरक्षित रहने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब इसी के चलते अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से खास अपील की है। अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'चक्रवाती तूफान ताउते का प्रभाव शुरू हो गया है। मुंबई में बारिश हो रही है। कृपया ख्याल रखें और सुरक्षित रहे। हमेशा की तरह प्रार्थना करें।' महानायक के इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें भी अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।
T 3905 - The effects of the #CycloneTauktae have begun .. rains in Mumbai .. please be safe and protected .. prayers as ever 🙏
सोनू सूद ने अपने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें कुछ लोग तूफान में फंसे नजर आ रह हैं। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमें उन लोगों की जान बचाने की जरूरत है जो अरब सागर के बीच साइक्लोन ताउते की वजह से फंस गए हैं।
We need to save the lives of these people who are struck in the middle of Arabian sea due to #tauktaecyclone .
CM Sir @BSYBJP request you to mobilise our machinery on saving these precious lives. @indiannavy #TauktaeCyclone pic.twitter.com/CZMfcuRWaC
करीना कपूर ने ताउते तूफान के खतरे को देखते हुए फैंस से घर में रहने की अपील की है। करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में बीएमसी के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें बीएमसी ने ताउते तूफान से बचने और कोरोना वायरस का टीकाकरण न होने के बारे में बताया है। बीएमसी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आईएमडी की ओर से जारी उच्च तीव्रता वाले तूफान की चेतावनी के मद्देनजर, सोमवार (17 मई) को निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम सभी एमसीजीएम और सार्वजनिक टीकाकरण केंद्रों पर रद्द कर दिया गया है। हम मुंबई वालों से घर के अंदर रहने और सुरक्षित रहने का अनुरोध करते हैं।' इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए करीना कपूर ने फैंस के लिए लिखा, 'घर पे रहो।

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा डायना पेंटी ने लिखा,'आशा है कि मुंबई में सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ होंगे। कृपया घर पर रहें और अपना ख्याल रखें!'
Hope everyone is safe and well in Mumbai. Please stay home and take care! #CycloneTauktae
— Diana Penty (@DianaPenty) May 17, 2021