फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुकी हैं दीपिका चिखलिया, लालकृष्ण आडवाणी ने की थी 'सीता' की आवाज की तारीफ

Mon, 20 Apr 2020 09:09 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Mon, 20 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia was contest election on bjp seat   from vadodara in 1991
deepika chikhalia - फोटो : social media

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया, अब शादी के बाद दीपिका टोपीवाला के नाम से जानी जाती हैं। दीपिका की शादी बिजनेसमेन हेमंत टोपीवाला से हुई है। लेकिन आज भी वह सीता के रूप में ही याद की जाती हैं। वैसे तो दीपिका ने कई शोज में काम किया, लेकिन सीता बनकर उन्होंने जो जगह सबके दिलों में बनाई, वो आज भी उसी तरह कायम है। 

Ramayan actress Dipika Chikhlia was contest election on bjp seat   from vadodara in 1991
deepika chikhalia - फोटो : file photo

दीपिका कहती है कि, "मेरे अंदर आज भी सीता ही है और मैं कभी इस किरदार से बहार ही नहीं निकल पाई। इसकी सबसे बड़ी वजह है लोग जिन्होंने मुझे इस किरदार से कभी बहार ही नहीं आने दिया। सिर्फ मैं ही नहीं, वो सभी कलाकार भी जो रामायण से जुड़े हैं वो कभी अपने किरदार से बाहर नहीं आ सके जबकि इस धारावाहिक को 30 साल से भी ज्यादा वक्त हो गया है।"

Ramayan actress Dipika Chikhlia was contest election on bjp seat   from vadodara in 1991
Ramayan - फोटो : Social Media

दीपिका कहती हैं कि लोग अभी भी इस बात को समझते ही नहीं की उनका अपना भी कोई परिवार है। वो कहती हैं, "मुझे खुद भी यकीन नहीं हो रहा कि लोग इतने सालों बाद भी हमें वही प्यार देंगे जो पहले दिया करते थे। मैंने तो सोचा था आज नेटफ्लिक्स का जमाना है और कोई भी सीता का किरदार नहीं पसंद करेगा। लेकिन लोगों ने हमें उम्मीद से ज्यादा प्रेम दिया है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia was contest election on bjp seat   from vadodara in 1991
Arun Govil and Dipika Chikhlia - फोटो : twitter

दीपिका ने 15 साल की उम्र में पहली फिल्म में काम किया था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी पहचान आज भी सीता की ही है। वो कहती हैं कि लोग जब उनसे मिलने आते हैं तो उनसे आशीर्वाद लेते हैं और उनसे राम और लक्ष्मण के बारे में पूछते हैं। दीपिका कहती हैं, "उन्हें लगता है कि अरुण मेरे पति है और मेरे देवर का नाम लक्ष्मण है। वो मानते हैं कि मेरे दो पुत्र है लव और कुश। वो ये समझ पाते कि अरुण का अपना परिवार है और मेरा अपना परिवार है।"

विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia was contest election on bjp seat   from vadodara in 1991
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

रामायण धारावाहिक के बाद दीपिका की लाइफ बदल गई थी। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आने लगे थे। यही नहीं दीपिका ने साल 1991 में बीजेपी के टिकट से वडोदरा सीट से चुनाव लड़ा और वो जीती भी थी। दीपिका कहती है कि, "मैं गुजरात में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी तभी मेरी मुलाकात अरविन्द त्रिवेदी से हुई जिन्होंने धारावाहिक में रावण का किरदार निभाया था। उन्होंने मुझसे कहा कि 'आपको आडवाणी जी ढूंढ रहे हैं उन्हें आपका नंबर चाहिए।' मुझे लगा शायद ऐसे ही मिलना चाहते है। आडवाणी जी से मेरी मुलाकात हुई और उन्होंने मुझसे कहा 'आपकी आवाज बहुत अच्छी है। मैं चाहता हूँ कि आप भारतीय जनता पार्टी की मेंबर बनें।' इसके बाद मैं राजनीति से जुड़ गई। लेकिन इसके बाद मेरी शादी हुई और बेटी भी हुई जिसके बाद मैं कुछ खास कर नहीं पाई। तब मैंने थोड़ा ब्रेक ले लिया था।"



पढ़ें: 29 साल पहले सोनम, रणबीर और टाइगर ने एक साथ किया था डेब्यू, सुभाष घई ने शेयर की तस्वीर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed