{"_id":"5d7d8d6d8ebc3e013c6caf8e","slug":"ramya-krishnan-birthday-special-she-done-film-with-shahrukh-and-amitabh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-अमिताभ के साथ रोमांस कर चुकी हैं 'बाहुबली' की राजमाता, बर्थडे पर जानें अनसुने तथ्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख-अमिताभ के साथ रोमांस कर चुकी हैं 'बाहुबली' की राजमाता, बर्थडे पर जानें अनसुने तथ्य
फिल्म 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की ना केवल सबसे बड़ी हिट फिल्म है बल्कि इस फिल्म ने कई किरदारों को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। चाहे वो महेंद्र बाहुबली हों, कटप्पा, शिवगामी या देवसेना हों। सभी एक्टर्स ने अपने रोल को इस कदर जीवंत तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग इन एक्टर्स को फिल्मी किरदार के नाम से जानने लगे। हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए इनमें से शिवगामी का नाम नया नहीं है। फिल्म में गुस्सैल चेहरा, माथे पर चमक और वीरांगना जैसी शख्सियत शिवगामी यानी राम्या कृष्णन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। राम्या के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 9
ramya krishnan
राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। 13 साल की उम्र से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। अपने दमदार एक्टिंग से रोंगटे खड़े कर देने वालीं राम्या असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। उनकी कुछ फिल्मों और तस्वीरों को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल होगा कि ये वही राम्या हैं जिन्होंने 'बाहुबली' में राजमाता का किरदार निभाया।
3 of 9
राम्या कृष्णनन
- फोटो : social media
राम्या एक बड़ी स्टार बन गई हैं। वो अभी तक तकरीबन 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन जो ख्याति उन्हें 'बाहुबली' ने दिलाई वो कोई और फिल्म नहीं दिला सकी। आज आलम ये है कि हर कोई राम्या कृष्णन को राजमाता के किरदार से पहचानता है। राम्या भले ही बाहुबली के बाद फेमस हुई हों लेकिन वो पहले बॉलीवुड में बड़े-बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
राम्या कृष्णनन
- फोटो : instagram
इन हीरो में शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ शामिल हैं। इन सभी हीरो के साथ राम्या फिल्मों में रोमांस कर चुकी हैं। उस समय राम्या का वजन भी इतना ज्यादा नहीं था। आपने भी राम्या को इन हीरो के साथ देखा होगा लेकिन लाइम लाइट में ना आने की वजह से उन्हें भुला दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
Ramya Krishnan
- फोटो : twitter
शाहरुख खान
राम्या ने शाहरुख के साथ फिल्म चाहत में रोमांस किया था। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पूजा भट्ट थीं। फिल्म का गाना 'दिल की तनहाई' सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म में राम्या को बहुत पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।