फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन खुलते ही चलेगी फिल्मों और सितारों के बजट पर कैंची, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से होगी शुरूआत

Mon, 04 May 2020 03:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 04 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Cutting Their Fees For Post Shooting Of Brahmastra Amid Coronavirus
ब्रह्मास्त्र

हिंदी सिनेमा के निर्माता और निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मुख्य कलाकारों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी ने स्वेच्छा से अपने वेतन में कटौती करने का फैसला किया है। यह फिल्म बाकी फिल्मों की तरह कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते रुकी हुई है। फिल्म की रुकी हुई शूटिंग के कारण करण जौहर को फिल्म के बजट पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत पड़ी है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Cutting Their Fees For Post Shooting Of Brahmastra Amid Coronavirus
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : social media

डिजनी इंडिया के लिए बन रही धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म का बजट रुकी हुई शूटिंग के कारण बढ़ता जा रहा है। अयान मुखर्जी समेत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस की जमीनी हकीकत से वाकिफ थे। इसलिए, उन्होंने अपने वेतन में स्वेच्छा से कटौती करने का फैसला किया है। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Cutting Their Fees For Post Shooting Of Brahmastra Amid Coronavirus
brahmastra

हालांकि इसके बदले धर्मा प्रोडक्शंस उन्हें फिल्म सफल होने पर कमाई का कुछ हिस्सा देगा। अब उन्हें कितना हिस्सा दिया जाएगा, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की लगभग 40 से ज्यादा दिनों की शूटिंग अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Cutting Their Fees For Post Shooting Of Brahmastra Amid Coronavirus
Brahmastra

लॉकडाउन हो जाने की वजह से आनन-फानन में बंद हुई शूटिंग के लॉकडाउन खुलने के तुरंत बाद शुरू होने के आसार कम ही हैं। रुकी हुई शूटिंग के कारण फिल्म का बजट पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है। यह फिल्म भारी वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स से भरी हुई है। अभी इस फिल्म के वीएफएक्स का काम भी पूरा बाकी है जो कि शाहरुख खान के स्टूडियो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में होना है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Cutting Their Fees For Post Shooting Of Brahmastra Amid Coronavirus
brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi - फोटो : brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi

मुंबई के मौजूदा हालत को देखते हुए यहां लॉकडाउन खत्म होने और शूटिंग जल्द से जल्द शुरू होने की संभावनाएं कम ही हैं। करण जौहर की यह फिल्म पहले से ही दो साल की देरी से चल रही है। ये फिल्म पिछले साल रिलीज होनी थी लेकिन काम पूरा न हो पाने के चलते इसे इस साल 4 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया गया लेकिन अब ऐसा हो पाना भी बहुत मुश्किल लग रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed