फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर और आलिया की शादी के लिए फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार, जानिए कब लेंगे सात फेरे

Sun, 31 Jan 2021 03:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jan 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Not Getting Married This Year Because Of This Reason
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक कपल वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी हो चुकी है। एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को नताशा दलाल के साथ शादी रचाई। कपल की शादी के बाद फैंस एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चा करने लगे। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने रणबीर-आलिया की शादी की डेट तक पूछ डाली। लेकिन अब खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर इस साल भी शादी के बंधन में नहीं बंधने वाले हैं। 
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Not Getting Married This Year Because Of This Reason
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया-रणबीर की शादी होने की खबरें साल 2020 में ही चल रही थीं और फिर कहा जा रहा था कि कोरोना संकट के चलते कपल साल 2021 में शादी के बंधन में बंधेगा। लेकिन स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र का कहना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मीडिया के दिमाग में है। कपल एक-दूसरे के साथ ऐसे ही खुश है। आलिया की रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। आगे आने वाले समय में आलिया, रणबीर कपूर के साथ अभी शादी की प्लानिंग नहीं कर रही हैं।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Not Getting Married This Year Because Of This Reason
Ranbir Alia And Tiger Disha - फोटो : Instagram
सिर्फ आलिया-रणबीर ही नहीं बल्कि अन्य स्टार्स जैसे दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, राजकुमार राव और पत्रलेखा भी शादी करने के मूड में नहीं हैं। इन कपल स्टार्स ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है। एक सेलिब्रिटी ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा था कि शादी बच्चे करने के लिए होती है और हम एक-दूसरे के साथ ऐसे ही खुश हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Not Getting Married This Year Because Of This Reason
ranbir kapoor alia bhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप को लेकर बात करें, तो कपल के अफेयर की चर्चा साल 2018 से ही चल रही है। पहले इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन उसके बाद अक्सर रणबीर-आलिया को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। इसके अलावा आलिया अक्सर रणबीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स करती हैं और उनके साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Not Getting Married This Year Because Of This Reason
Brahmastra
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर-आलिया साथ में काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया भट्टी की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। तो वहीं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में 'शमशेरा' और 'एनिमल' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed