फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन एक्ट्रेस से जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम, एक के लिए तो सलमान से भी ले लिया था पंगा

Thu, 27 Sep 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor birthday special his love affairs deepika to alia
ranbir kapoor

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो में से एक रणबीर कपूर आज के दौर में लड़कियों के पसंदीदा एक्टर हैं। उनके चेहरे की मासूमियत ने उन्हें बॉलीवुड में चहेता बना के रखा है। ना केवल फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड हसीनाओं से भी उनके नाम कई बार जुड़े हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक उनके प्यार के चर्चे रहे हैं। आज रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके प्यार के कुछ खास चर्चों के बारे में...

ranbir kapoor birthday special his love affairs deepika to alia
a

अवंतिका मलिक
एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक एक समय रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। कम ही लोगों को पता है कि अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। अवंतिका भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 'जस्ट मोहब्बत' नामक सीरियल में उन्होंने एक्टिंग किया था। रणबीर उनसे मिलने के लिए सीरियल के सेट पर पहुंचते थे। दोनों वहां पर काफी समय एक साथ गुजारते थे। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।

ranbir kapoor birthday special his love affairs deepika to alia
sonam kapoor and ranbir kapoor

सोनम कपूर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का बेकअप हो गया। 'कॉफी विद करण' के सेट पर सोनम कपूर ने खुलकर इस बारे में बात भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor birthday special his love affairs deepika to alia
Ranbir Kapoor

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर 'बचना ऐ हसीनो' फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों को कई बार कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले मिजाज के थे लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने साफ कहा था कि उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे। माना जा रहा था रणबीर एक ओर दीपिका को डेट कर रहे थे तो दूसरी ओर कटरीना कैफ से उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं।

विज्ञापन
ranbir kapoor birthday special his love affairs deepika to alia
नरगिस फाखरी

नर्गिस फाखरी
रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी थीं। फिल्म के दौरान नर्गिस फाखरी के साथ भी उनके रिश्तों ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबर थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ही दोनों अलग हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed