फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ही नहीं, दुनियाभर में जारी है 'संजू' का तहलका, चौथे दिन का कलेक्शन 200 करोड़ के पार

Tue, 03 Jul 2018 02:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 4
SANJU
शुक्रवार को रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का धमाल बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी जारी है। भारत में संजू ने 4 दिनों में 147.06 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का आंकड़ा 200 करोड़ पार जा चुका है। 
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 4
SANJU
फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अगर आप इन दोनों आंकड़ों को जोड़ दें तो फिल्म की अब तक की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 230 करोड़ रुपये हो गई है। सुल्तान और बाहुबली 2 के बाद यह वर्ल्डलाइड पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली यह तीसरी फिल्म है।
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 4
sanju
संजू को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू ने रिलीज के पहले दिन 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor film sanju Worldwide box office collection day 4
sanju
पहले दिन के कलेक्शन के मामले में रणबीर कपूर की 'संजू' ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के अलावा टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2', और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। समीक्षकों ने 'संजू' को इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed