{"_id":"5b2b83f04f1c1b6a4d8b7ba0","slug":"ranbir-kapoor-get-emotional-during-shoot-sanju-this-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' का ये सीन था रणबीर कपूर के लिए सबसे मुश्किल, शूट के दौरान ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' का ये सीन था रणबीर कपूर के लिए सबसे मुश्किल, शूट के दौरान ऐसी हो गई थी हालत
Thu, 21 Jun 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर जहां एक ओर आलिया भट्ट से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं वो अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। इसी दौरान रणबीर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई किस्से शेयर किए।
2 of 5
sanju
मीडिया के साथ एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि फिल्म में ऐसा कौन सा सीन था जिसकी शूटिंग करते वक्त वो इमोशनल हो गए थे तो उन्होंने संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ के प्रीमियर का नाम लिया।
3 of 5
sanju
इस सीन को फिल्माते समय खुद रणबीर कपूर बहुत इमोशनल हो गए थे। बता दें कि 'रॉकी' की रिलीज के समय संजय दत्त की मां नरगिस दत्त की तबियत बहुत खराब हो गई थीं। इधर रॉकी की रिलीज डेट नजदीक आ रही थी और उधर संजय दत्त नशे की लत में फंसते जा रहे थे। यही नहीं नरगिस की मौत के वक्त भी संजय दत्त नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
बता दें, इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में अगर कोई टॉप पर है तो वो फिल्म है संजय दत्त की बायोपिक 'संजू'। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों में इस फिल्म को देखने का जबरदस्त क्रेज है। दर्शक रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sanju
‘संजू’ 29 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोईराला और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।