फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक शख्स के कहने पर आलिया संग सगाई करने को तैयार हुए रणबीर, अभी शादी का नहीं है इरादा

Fri, 11 Jan 2019 11:58 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Jan 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor ready to engaged with alia bhatt his mother neetu kapoor convinced him
ranbir alia
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही दोनों साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों अक्सर बातों-बातों में एक-दूसरे को खुद के लिए खास बताते रहे हैं। अब आलिया-रणबीर के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर आई है ।
ranbir kapoor ready to engaged with alia bhatt his mother neetu kapoor convinced him
ranbir alia
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर और आलिया सगाई करने जा रहे हैं । जी हां, दोनों की सगाई इस साल जून में हो सकती है । हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क में नया साल मनाकर लौटे हैं, जहां रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया को तोहफे में अंगूठी दी थी, जिस पर AR लिखा हुआ था। 
ranbir kapoor ready to engaged with alia bhatt his mother neetu kapoor convinced him
ranbir kapoor alia bhatt
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर की मां नीतू कपूर कई बार आलिया और उनकी मां के साथ अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। नीतू कपूर ने ही अपने बेटे को आलिया के साथ सगाई करने के लिए मनाया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor ready to engaged with alia bhatt his mother neetu kapoor convinced him
ranbir and alia - फोटो : instagram
जी हां, रणबीर और आलिया अभी शादी के मूड में नहीं हैं । वो चाहते हैं कि पहले उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो जाए, इसके बाद वो इस बारे में सोचेंगे। वहीं नीतू कपूर चाहती थीं कि कम से कम दोनों इस साल सगाई कर लें । रणबीर अपनी मां के बहुत करीब हैं और वो उन्हें मना नहीं कर पाए । 
विज्ञापन
ranbir kapoor ready to engaged with alia bhatt his mother neetu kapoor convinced him
ALIA RANBIR - फोटो : SELF
खबरों के अनुसार, रणबीर और आलिया की हां के बाद दोनों के परिवार ने जून में सगाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं । सगाई के बाद इसी साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 20 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed