लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज से तुलना होने वाली रानू मंडल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 2 मिनट के वीडियो ने इस महिला का रातोंरात स्टार बना दिया। यहां तक कि इस महिला को बड़े-बड़े ऑफर्स भी मिलने लगे हैं। रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ एक गाना भी रिकॉर्ड कर लिया है। अब आलम ये है कि रानू का कोई भी वीडियो मिनटों में वायरल हो जाता है।
लता मंगेशकर के बाद रानू मंडल ने अब दी अनुराधा पौडवाल के गाने को आवाज, वायरल हो रहा ये वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1980 में आई फिल्म 'हीरो' का गाना 'तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है' जिसनें अनुराधा पौडवाल को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई अब वही गाना रानू मंडल गाती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके दिन फिरने से पहले का है। इस वीडियो को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। अब करें भी क्यों न रानू ने गाना ही इतना अच्छा गाया है।
वीडियो देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि कैसे वो अपनी आवाज से सिंगर अनुराधा पौडवाल को भी टक्कर दे रही हैं। रानू के हालात तो बेशक बहुत खराब हैं लेकिन उनकी आवाज में जो दम है उसका कोई सानी नहीं है। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली इस महिला का वीडियो वायरल होने के बाद इन्हें पूरे देश का साथ मिल गया है।
A post shared by CareerPLUS News (@careerplusnews) on
वीडियो वायरल होने के बाद रानू को कई बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। खबर आ रही है कि हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के लिए गाए गाने के लिए उन्हें लगभग 6-7 लाख रुपये मिले हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इतना तय है कि संघर्ष भरा जीवन जीने वाली रानू मंडल की जिंदगी अब पूरी तरह से बदल चुकी है। रानू के मुंबई, केरल और बांग्लादेश से भी ऑफर मिला है। रानू के रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाले वीडियो ने उन्हें स्टार बना दिया। रानू के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने शेयर किया है।