फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह ने Twitter पर लिखा 'व्हाट इज मोबाइल नंबर', नागपुर पुलिस ने ऐसे दिया जवाब

Fri, 08 Nov 2019 03:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 08 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh got hillarious response from nagpur police after share photo on social media
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज आए दिन नई-नई तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। उनकी तस्वीरों को उनके फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। रणवीर की फैन फॉलोइंग के बारे में भी सभी जानते हैं, लेकिन लगता है इन दिनों नागपुर पुलिस भी रणवीर की फैन हो गई है। तभी तो रणवीर के एक सवाल का नागपुर पुलिस ने जवाब भी दिया है। 

Ranveer Singh got hillarious response from nagpur police after share photo on social media
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणवीर रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। रणवीर के हाथ में पुराने जमाने वोलो टेलीफोन है। जिसका रिसीवर उन्होंने कान पर लगाया है। तस्वीर के साथ रणवीर ने 90 के दशक का गाना 'व्हाट इज मोबाइल नंबर' कैप्शन में लिखा है। रणवीर की इस तस्वीर पर चुटकी लेते हुए नागपुर पुलिस ने तस्वीर पर कमेंट कर इस सवाल का जवाब दिया है। 

 



 

Ranveer Singh got hillarious response from nagpur police after share photo on social media
Ranveer Singh - फोटो : instagram

रणवीर की इस तस्वीर पर नागपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल से रिप्लाई आया है। रिप्लाय में नागपुर पुलिस ने रणवीर की चुटकी लेते हुए '100' लिखा। जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक पा रही है। रणवीर ने कैप्शन में गाने की आगे की लाइनें भी लिखी हैं। जिसको लेकर नागपुर पुलिस ने ट्वीट कर रणवीर को रिप्लाई किया है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh got hillarious response from nagpur police after share photo on social media
ranveer Singh - फोटो : instagram

नागपुर पुलिस के रिप्लाई के बाद लोग भी इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि नागपुर पुलिस ने तो बिना बुलेट के ही एनकाउंटर कर दिया है। वहीं एक यूजर लिखते हैं 'नागपुर पुलिस फुल स्पीड में है'। 







 

विज्ञापन
Ranveer Singh got hillarious response from nagpur police after share photo on social media
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे रणवीर कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं लोगों को हंसाने का। कुछ दिन पहले ही रणवीर ने शेरवानी पहने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा था 'शादी का सीजन आ गया है! एंटरटेनर फॉर हायर'। इस तस्वीर पर उनकी ही पत्नी, दीपिका पादुकोण ने उनकी चुटकी ले ली थी। दीपिका ने इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा 'बुकिंग के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed