फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह को शादी के बाद मिला सबसे बड़ा तोहफा, पति की बातें सुन भावुक हो गईं दीपिका पादुकोण

Mon, 17 Dec 2018 10:14 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 17 Dec 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh got star screen best actor award deepika padukone emotional
deepika ranveer
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद उन्हें पहला सबसे बड़ा तोहफा मिला है । रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ । इस ईवेंट में न्यूली वेड कपल रणवीर-दीपिका ने खूब सुर्खियां बटोरीं । रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला । 
ranveer singh got star screen best actor award deepika padukone emotional
deepika ranveer
शादी के बाद रणवीर-दीपिका के लिए ये खुशी का मौका था । रणवीर की इस उपलब्धि को देख दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं । रणवीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दीपिका की आंखों में आंसू है । साथ ही कैप्शन में लिखा- proud wifey । 
ranveer singh got star screen best actor award deepika padukone emotional
deepika ranveer
स्टेज पर अवॉर्ड लेते वक्त रणवीर ने स्पीच दी । उन्होंने कहा, ''फिल्म में तो मुझे रानी नहीं मिली लेकिन असल जिंदगी में मुझे मेरी रानी मिल चुकी है । रणवीर ने दीपिका को कहा- बेबी, आई लव यू । पिछले 6 साल में मैंने बहुत कुछ हासिल किया क्योंकि आपने मुझे ग्राउंडेड रखा, सेंटर्ड रखा । इसके लिए शुक्रिया ।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh got star screen best actor award deepika padukone emotional
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
पति की स्पेशल स्पीच सुनने के बाद दीपिका इमोशनल हो गईं । रणवीर ने दीपिका के अलावा अपने माता-पिता और बहन को थैंक्यू कहा । एक्टर ने बेस्ट एक्टर का ये अवॉर्ड अपनी दादी को समर्पित किया । बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर की दादी का निधन हुआ है । 
विज्ञापन
ranveer singh got star screen best actor award deepika padukone emotional
deepika, ranveer - फोटो : file photo
इस इवेंट में रणवीर और दीपिका दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए । दीपिका ने अनामिका खन्ना की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी । जिसे उन्होंने पर्ल ज्वैलरी के साथ स्टाइल किया । हाई बन और स्मोकी आईमेकअप ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बनाया ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed