{"_id":"5c171b96bdec2257272783ce","slug":"riteish-deshmukh-birthday-know-about-his-love-story-with-genelia-d-souza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल की जेनेलिया के प्यार में पड़ गए थे रितेश देशमुख, 10 साल तक डेट करने के बाद की थी रॉयल वेडिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल की जेनेलिया के प्यार में पड़ गए थे रितेश देशमुख, 10 साल तक डेट करने के बाद की थी रॉयल वेडिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
रितेश देशमुख
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल हो या सेक्स कॉमेडी करनी हो, रितेश देशमुख हर किरदार को अपना बना लेते हैं । आज रितेश देशमुख अपना 40वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । रितेश देशमुख के पिता विलास राव देशमुख राजनीति के धुरंधर हैं । वहीं रितेश बॉलीवुड के मंझे हुए खिलाड़ी हैं । जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तो कुछ खास सफलता नहीं मिली थी ।
2 of 9
रितेश देशमुख
- फोटो : instagram
रितेश ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल प्ले किया था । पहली फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने रफ्तार पकड़ी और उनकी झोली में 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'मालामाल वीकली' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी हिट फिल्में आईं । रितेश के करियर से ज्यादा मजेदार है उनकी लव स्टोरी ।
3 of 9
रितेश देशमुख
जी हां, बॉलीवुड के यंगेस्ट कपल माने जाने वाले रितेश और जेनेलिया डिसूजा ब्रेकअप्स के इस दौर में सच्चे प्यार की मिसाल हैं। रितेश का करियर भले डामाडोल रहा हो लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बेहद सफल रही । रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के दौरान मिले थे। इनकी मुलकात हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
रितेश देशमुख
- फोटो : instagram
रितेश के पिता उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। इसलिए जेनेलिया को लगा कि रितेश भी नेता ही होंगे, लेकिन जब वो उनसे मिलीं और उन्होंने अपने परिवार वालों के प्रति उनके दिल में सम्मान देखा तो वो बहुत प्रभावित हुईं। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से एयरपोर्ट पर मिलीं तो उन्हें इग्नोर करती रहीं। जेनेलिया अपनी मां के साथ थीं। रितेश ने आगे बढ़ कर जेनिलिया से हाथ मिलिया।
विज्ञापन
5 of 9
रितेश देशमुख
जेनिलिया हाथ मिलाकर इधर-उधर देखने लगीं। सेट पर दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी । दोनों खूब बातें करते थे। 24 साल के रितेश 16 साल की जेनिलिया से आर्कीटेक्चर के बारे में बात करते और जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बतातीं। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनिलिया की कमी खलने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।