शाहरुख खान प्रमोशन में जुटे तो वहीं सायरा बानो ने पीएम से लगाई गुहार, बॉलीवुड की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायरा बानो ने लगाई पीएम से गुहार
ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से जेल से छूटे भू-माफिया समीर भोजवानी के चलते मदद की गुहार लगाई है। सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनकी प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। अब उनको डर है कि समीर उनका बंगला ना हथिया ले। इसके लिए सायरा ने पीएम से मिलने की भी रिक्वेस्ट की है।
पढ़ें: बिल्डर के जेल से छूटने पर कांपे दिलीप-सायरा बानो, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
17 दिसंबर को जन्मे जॉन अब्राहम आज 46 साल के हो गए हैं। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासे चर्चा में रहे। एक दौर ऐसा था जब बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। ऐसे में सभी के जहन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे से अलग हो गए।
पढ़ें: 9 साल तक डेट के बाद टूटा था जॉन अब्राहम और बिपाशा का रिश्ता, फिर NRI से गुपचुप कर ली थी शादी
बिग बॉस 12 का फिनाले अब बहुत ही नजदीक है। ऐसे में शो का काउंट डाउन शुरू हो गया है। शो में सुरभि, रोमिल, श्रीसंथ, सोमी, दीपक, करणवीर और दीपिका ही बचे हैं। शो के फिनाले से पहले ही सलमान खान ने शो के विजेता का बातों-बातों में खुलासा कर दिया है। सलमान खान की नजरों में रोमिल चौधरी इस सीजन के विनर हो सकते हैं क्योंकि वीकेंड का वार में उन्होंने बातों-बातों में रोमिल से कहा कि वह एक बार फिर एक्टिव हो जाएं और अपना पहले वाला खेल जारी रखें क्योंकि लोगों को वही खेल पसंद आ रहा है।
पढ़ें: सलमान खान बातों-बातों में कर बैठे बिग बॉस 12 के विजेता का खुलासा, उसे संभलकर खेलने को कहा
मुंबई में 15 दिसंबर को एक भव्य समारोह में फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड एंड मोशन कंटेंट ग्रुप ने अपने पहले क्रिटिक्स च्वॉइस शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान किया। 'संभवत:' और 'तुंग्रस' ने ब्लैक कैट के साथ जीत दर्ज की। दस श्रेणियों बेस्ट फिल्म-फिक्शन, बेस्ट फिल्म-नॉन फिक्शन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-फिक्शन, बेस्ट डायरेक्टर-नॉन फिक्शन, सर्वश्रेष्ठ लेखक, सर्वश्रेष्ठ एडिटर, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर और सर्वश्रेष्ठ स्कोर में पुरस्कार के लिए पांच सौ प्रविष्टियां मिली थीं।
पढ़ें: देश के पहले क्रिटिक्स च्वॉइस शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स, इन 2 फिल्मों ने मारी बाजी, देखिए पूरी लिस्ट