फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह ने सैकड़ों लोगों के सामने कह दी ऐसी बात, यूजर बोले-आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है आजकल

Wed, 06 Feb 2019 04:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh troll for his distasteful comment at gully boy event
Ranveer Singh - फोटो : instagram
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर आएंगी । फिल्म 14 फरवरी (Valentine Day) को रिलीज होगी । फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद रणवीर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । पिछले दिनों रणवीर सिंह एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे थे । 

 
ranveer singh troll for his distasteful comment at gully boy event
Ranveer Singh - फोटो : instagram
इस ईवेंट में रणवीर ने कुछ ऐसा बोल दिया कि बवाल मच गया है । सोशल मीडिया यूजर इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं । दरअसल, रणवीर अपनी फिल्म को लेकर काफी जोश में दिखे । इसी जोश में रणवीर ने आपत्तिजनक बात बोल दी । 
 

 
ranveer singh troll for his distasteful comment at gully boy event
ranveer singh - फोटो : instagram
रणवीर ने कहा, "बगल में जेजे अस्पताल है, साला, आज रात इतना आवाज करो के वहां के सब मुर्दे जाग जाएं । बोले तो पुलिस आनी मांगती है इधर लेकिन फिकर नहीं करने का । तुम्हारे भाई का अभी वर्ल्ड है पुलिस में । बोले तो अपुन भी सिम्बा है बाबा ।"
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh troll for his distasteful comment at gully boy event
ranveer singh
रणवीर का ऐसा कहना लोगों को पसंद नहीं आया । रणवीर की इस बात को लोग गैरजिम्मेदार बता रहे हैं । लोगों का कहना है कि रणवीर अब आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं । बता दें कि इससे पहले भी लैक्मे फैशन वीक में रणवीर फैंस के बीच कूद पड़े थे ।
 

 
विज्ञापन
ranveer singh troll for his distasteful comment at gully boy event
ranveer singh
उनके इस करतब की वजह से इवेंट में कई लोग घायल हो गए । जब रणवीर को अपनी गलती का अंदाजा हुआ तो उन्होंने माफी मांग ली । रणवीर ने कहा, 'मुझे इसका अंदाजा नहीं था । मैं आगे से सावधानी रखूंगा कि कोई घायल नहीं हो ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed