{"_id":"6572a44d624c9239190257c5","slug":"rarkpk-star-alia-bhatt-shared-working-experience-with-shah-rukh-khan-in-dear-zindagi-says-my-mind-went-blank-2023-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dear Zindagi: आलिया भट्ट ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, किंग खान की प्रशंसा में कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dear Zindagi: आलिया भट्ट ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, किंग खान की प्रशंसा में कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आठवें दिन पहुंची। आलिया ने कार्यक्रम में रणबीर कपूर सहित कई विषयों पर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने डियर जिंदगी के सेट पर शाहरुख खान के साथ अपने पहले शॉट के बारे में भी बातचीत की। आलिया ने किंग खान के साथ अपने काम के अनुभव को साझा किया।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और शाहरुख खान ने फिल्म डियर जिंदगी में अहम भूमिका निभाई है। आलिया ने शाहरुख के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया, 'शाहरुख को वास्तव में रिहर्सल करना पसंद है। इसलिए एक दिन पहले हम बैठे और हमने कई बार सीन के बारे में बात की और मुझे याद है कि सुहाना वहां थीं। वह नोट्स ले रही थीं, वह एक तरह से बहुत मेहनती थीं। अबराम भी वहां था और इधर-उधर भाग रहा था। हमने सीन को लेकर बात की और मैं बार-बार अंदर-बाहर कर रही थी। मैं शांत होने की कोशिश कर रही थी।'
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के पहले दिन को याद करते हुए उन्होंने बताया, 'जब हम सेट पर गए और हम एक साथ पहला शॉट कर रहे थे, मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गई थी, क्योंकि मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था। इसके बाद गौरी शिंदे को आना पड़ा। उन्होंने मेरे कान में बोला, तुम्हें शाहरुख खान को भूलना होगा, और फिर मैं ठीक थी। दरअसल, मेरे किरदार को एटीट्यूड देना था और मैं सोच रही थी ये कैसे करूं।'
किंग खान की तारीफ करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, 'मैं यह हमेशा कहती हूं कि वह बहुत उदार इंसान हैं। उनमें बहुत प्यार है और उनके साथ काम करना मेरे करियर की शुरुआत में ही है। वह हर किसी को कितना सम्मान देते हैं। वह हर किसी पर कितना ज्यादा ध्यान देते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
डियर जिंदगी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म डियर जिंदगी हमें जीवन में आने वाली कई परेशानियों और लोग उनसे कैसे निपटते हैं, इसकी एक झलक दिखाती है। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिली थी। यह फिल्म 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।