बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित निवास पर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच चल रही है। इसी बीच फिल्म जगत से कुछ लोग अब सुशांत के घर उनके पिता और परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री रतन राजपूत सुशांत के घर उनके पिता से मिलने पहुंची।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलने पहुंची रतन राजपूत, कहा- 'हिम्मत देने गई थी पर लेकर आ रही हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतन ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। रतन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। रतन सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो बता रही हैं कि वो सुशांत के पिता से मिलने उनके घर गई थीं।
रतन ने जो वीडियो साझा किया है वो सात मिनट का वीडियो है। जिसमें उन्होंने सुशांत के पिता से मिलने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। वीडियो में रतन ने बताया है कि वो सुशांत के घर गई थीं। वहां जाकर वो उनके पिता से और उनकी बहन से मिलीं। उन्होंने ये भी बताया कि सुशांत के पिता काफी अलग हैं। रतन भी उन्हें देख हैरान रह गईं। रतन को सुशांत के पिता काफी शांत और सकारात्मक लगे। रतन ने बताया कि वो वहां गईं तो सुशांत के परिवार को हिम्मत देने। लेकिन उन्हें खुद उनके घर में जाकर हिम्मत मिली है।
साथ ही वीडियो में रतन ने ये भी कहा है कि वो सुशांत के परिवार से मिलने आती रहेंगी। इस वीडियो के साथ रतन ने कैप्शन में लिखा है, 'अब मेरी जिंदगी फिर नॉर्मल हो रही है। शुक्रिया अंकल (सुशांत के पिता)। मैं बस प्रार्थना कर रही हूं और न्याय का काम भगवान पर छोड़ रही हूं। वो सब कुछ देख रहा है।'
A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh) on
गौरतलब है कि रतन राजपूत भी पटना की ही रहने वाली हैं। इस समय वो पटना में ही अपने घर पर हैं। सुशांत की मौत के बाद रतन ने एक वीडियो और साझा किया था। जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि उनकी मां भी इस समय काफी परेशान हैं। साथ ही वो रतन को भी वापस मुंबई जाने से भी मना कर रही हैं।
पढ़ें: VIDEO: मां काजोल की तरह लाउड हैं नीसा देवगन, पिता अजय देवगन से लेती हैं सलाह