{"_id":"5dee48b88ebc3e87bf238773","slug":"rati-agnihotri-birthday-she-files-domestic-violence-case-against-husband-after-30-years-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की खातिर चुपचाप मार सहती रहीं ये सुपरस्टार अभिनेत्री, शादी के 30 साल बाद लेना पड़ा तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे की खातिर चुपचाप मार सहती रहीं ये सुपरस्टार अभिनेत्री, शादी के 30 साल बाद लेना पड़ा तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
रति अग्निहोत्री
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री 10 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाएंगी। उन्होंने दस भाषाओं के तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया है। रति का जन्म मुंबई के एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। रति ने करीब 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। जब रति 16 साल की हुईं तो उनके पिता परिवार के साथ चेन्नई में शिफ्ट हो गए। यहां स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो एक्टिंग भी करती थीं।
2 of 8
रति अग्निहोत्री
- फोटो : Twitter
उसी समय तमिल के फेमस डायरेक्टर भारती राजा अपनी नई फिल्म के लिए एक हीरोइन की तलाश में थे। एक बार भारती राजा ने रति को स्कूल प्ले में एक्टिंग करते हुए देखा। वो तुरंत रति के पिता से मिले और उन्होंने वादा किया कि ये फिल्म एक महीने के अंदर बना देंगे। इस पर रति के पिता ने उन्हें फिल्म में काम करने अनुमति दे दी। इसके बाद 16 साल की उम्र में रति ने अपनी पहली फिल्म 'पुदिया वरपुकल' में काम किया। 1979 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
3 of 8
रति अग्निहोत्री
- फोटो : Twitter
इस फिल्म के हीरो भाग्यराजा ने रति को तमिल सिखाई। वो उन्हें हिंदी में डायलॉग लिखकर देते थे। जल्द ही रति ने तमिल भाषा भी सीख ली। एक इंटरव्यू में रति ने कहा था कि वो गलती से पंजाबी परिवार में आ गईं लेकिन वो दिल से तमिल ही हैं। ये फिल्म करने के बाद रति रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने तीन साल के अंदर करीब 32 कन्नड़ और तेलुगु फिल्में कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
rati agnihotri
उन्होंने तमिल के बड़े स्टार्स जैसे रजनीकांत, कमल हासन, शोभन बाबू, चिरंजीवी और नागेश्वर राव के साथ काम किया। रति ने 1981 में बॉलीवुड फिल्म 'एक दूजे के लिए' में कमल हासन के साथ काम किया। रिलीज के कुछ ही दिन बाद इसे ब्लॉकबस्टर डिक्लेयर कर दिया गया। फिल्म के क्लाइमैक्स में रति और कमल दोनों के ही किरदार पहाड़ से कूदकर आत्महत्या कर लेते हैं। इससे इंस्पायर होकर देश के ढेर सारे कपल्स ने सुसाइड करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
रति अग्निहोत्री
- फोटो : Social Media
इसके बाद रति ने 43 हिंदी फिल्मों में काम कर अपना मुकाम हासिल लिया। रति की शादी से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। 9 फरवरी 1985 को उन्होंने बिजनेसमैन अनिल वीरवानी से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। 1987 में रति और अनिल का एक बेटा तनुज हुआ। इसके बाद वो पूरी तरह से अपने परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गईं। रति इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें शादी के बाद भी कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन अपने परिवार के लिए उन्होंने फिल्में नहीं कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।