फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: मंडी से किया डेब्यू, 21 साल बाद Sarabhai vs Sarabhai से मिली पहचान, यहां देखिए रत्ना पाठक शाह की सर्वश्रेष्ठ फिल्में

Fri, 18 Mar 2022 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Ratna Pathak Shah Birthday: See here the fill list of Ratna Pathak Shah best movies available on OTT platform
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media

अपने अभिनय कला से बड़े और छोटे पर्दे पर अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह का आज 65वां जन्मदिन है। अभिनेत्री फिल्मों के साथ-साथ कई हिंदी और अंग्रेजी नाटकों में भी अभिनय कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें प्रसिद्धी और पहचान साराभाई v/s साराभाई की अप्पर क्लास महिला 'माया साराभाई' का किरदार निभाने के बाद मिली। तब से लेकर अब तक रत्ना पाठक शाह ने ऐसी कई अहम और मजेदार भूमिकाएं निभाईं हैं, जिसके लिए उन्हें  पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। खास बात यह है कि ये सभी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर बताएंगे कि उनकी लाइफ में टर्निंग पॉइंट साबित होने वाली फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। पढ़िए...

Ratna Pathak Shah Birthday: See here the fill list of Ratna Pathak Shah best movies available on OTT platform
रत्ना पाठक शाह

फिल्म- मंडी
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रत्ना पाठक शाह ने 1983 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म 'मंडी' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, ओम पुरी, नसरुद्दीन शाह अभिनीत इस फिल्म में रत्ना ने मालती की भूमिका निभाई थी। दर्शक इस फिल्म काे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Ratna Pathak Shah Birthday: See here the fill list of Ratna Pathak Shah best movies available on OTT platform
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media

फिल्म- जाने तू या जाने ना
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
रत्ना पाठक ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में सावित्री राठौड़ की भूमिका निभाई थी। इमरान खान, जेनेलिया डिसूजा अभिनीत फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में अभिनेत्री ने इमरान खान की मां का किरदार अदा किया था। दर्शक इस हल्की फुल्की लव स्टोरी का लुत्फ नेटफ्लिक्स पर 'जाने तू या जाने ना' को स्ट्रीम करके उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratna Pathak Shah Birthday: See here the fill list of Ratna Pathak Shah best movies available on OTT platform
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media

फिल्म- गोलमाल 3
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल 3' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में रत्ना पाठक ने गीता की भूमिका निभाई थी। गोलमाल 3 में बेहतरीन अभिनय करने के लिए रत्ना को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है। 

विज्ञापन
Ratna Pathak Shah Birthday: See here the fill list of Ratna Pathak Shah best movies available on OTT platform
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media

फिल्म- कपूर एंड संस
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रत्ना पाठक ने शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी 'कपूर एंड संस' में सुनीता कपूर की भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, आलिया भट्ट और ऋषि कपूर अभिनीत यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। कपूर एंड संस ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और रत्ना पाठक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित भी किया गया था। ये फिल्म 'नेटफ्लिक्स' पर मौजूद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed