फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- 'मां के राजा बेटों को ना का मतलब सिखाने की जरूरत'

Sun, 30 Sep 2018 04:51 PM IST
सुनीता कपूर, अमर उजाला
सुनीता कपूर, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
raveena tandon and kangana ranaut speak up about tanushree dutta nana patekar controversy
tanushree
तनुश्री दत्ता की लड़ाई में बॉलीवुड चुप क्यों? ये सवाल अमर उजाला बिंदास ने मुखर रूप से उठाया। जिसके बाद ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे। अब आहिस्ता-आहिस्ता दूसरे सितारे भी अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं। 

 

raveena tandon and kangana ranaut speak up about tanushree dutta nana patekar controversy
nana, tanushree

तनु को अब रवीना टंडन और कंगना रनौत का साथ मिला है। बहुत से लोग सवाल उठा रहे हैं कि 10 साल पहले बीते इस मुद्दे को उठाने का क्या मतलब है । इससे क्या फायदा?कंगना ने ऐसे लोगों को लताड़ लगाते हुए कहा है कि हमारे जीवन की कहानी की कोई भी एक्सपायरी डेट नहीं होती । इधर रवीना टंडन ने भी एक-एक करके पांच ट्वीट किए हैं।

raveena tandon and kangana ranaut speak up about tanushree dutta nana patekar controversy
tanushree dutta

उनका तनुश्री के साथ खड़े होना महत्व रखता है क्योंकि वो नाना पाटेकर के साथ फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा में काम कर चुकी हैं। रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'जब हमारी इंडस्ट्री अपनी ही महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने में फेल हो जाए, उन्हें उनका मौका मिला और वह हार गए। हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्म बनाते हैं जो पूरी तरह खोखला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
raveena tandon and kangana ranaut speak up about tanushree dutta nana patekar controversy
tanushree dutta

तनुश्री दत्ता के मामले पर सामने आ रही चुप्पी दर्दनाक है। दूसरे ट्वीट में लिखा, 'दुखद है कि इस मामले का कोई गवाह या सबूत नहीं है तो कुछ कह नहीं सकते। लेकिन यह सच है कि यह वाकया उसकी पूरी जिंदगी बदलने के लिए काफी था। मैंने भी नाना के साथ काम किया है और उनके गुस्से के बारे में सुना भी है लेकिन कभी उसकी शिकार नहीं हुई बल्कि वह इस दौरान काफी मददगार थे।

विज्ञापन
raveena tandon and kangana ranaut speak up about tanushree dutta nana patekar controversy
tanushree dutta

उन्होंने लिखा कि 10 साल पहले सोशल मीडिया नहीं था और लोगों के सामने वही आता था तो गॉसिप मैगजीन सामने रखती थीं। लेकिन अब मौका है कि पीड़ित सामने आएं और सच सामने रखें ताकि कानून अपना काम कर सके। हमें इस मामले पर इतना जल्दी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने बिना किसी की तरफदारी किए हुए कहा है कि मैं यहां इस मामले पर कोई फैसला सुनाने के लिए नहीं हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed