Rekha Birthday: अपने से 13 साल बड़े अमिताभ को दिल दे बैठी थीं रेखा, कुछ ऐसे चला दोनों की मोहब्बत का 'सिलसिला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 अक्तूबर 1954 में एक साउथ इंडियन फैमिली में जन्मीं रेखा ने अपने करियर की शुरुआत एक महज चार साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'इनती गुट्टू' से की थी। हालांकि, रेखा ने बॉलीवुड में कदम साल 1970 में आई फिल्म 'सावन भादो' से रखा था। एक्ट्रेस का पूरा नाम रेखा गणेशन है। अपने करियर के दौरान रेखा ने 'उमराव जान', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सिलसिला', 'मिस्टर नटवरलाल', 'खून भरी मांग', 'कलयुग','गंगा की सौगंध', 'लज्जा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली रेखा की एक्टिंग के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों के बीच इश्क बेशुमार था, लेकिन अमिताभ ने अपने से 13 साल छोटी रेखा के इजहार करने के बाद मना कर दिया था। क्यों..? चलिए जानते हैं खुद रेखा की जुबानी।
जब रेखा से पूछा गया कि अमिताभ बच्चन ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया है। इस पर उन्होंने कहा, 'वे ऐसा क्यों नहीं करेंगे..उन्होंने अपनी छवि बचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने अपना परिवार बचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने अपने बच्चों को बचाने के लिए ऐसा किया है। मुझे लगता है यह खूबसूरत है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। लोगों को यह जानकर क्या करना है कि मेरा उनके प्रति कितना प्यार है या वे मुझे कितना प्यार करते हैं। वह मुझे प्यार करते हैं। मैं उन्हें प्यार करती हूं। यही बहुत है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या सोचते हैं।'
रेखा ने यह भी कहा था कि, 'लोग यह सोचते होंगे कि बेचारी रेखा पागल है उस पर फिर भी देखो, शायद मुझे यह दया भावना मिलनी चाहिए। उनके कोई 10 अफेयर नहीं है। अमिताभ बच्चन अभी भी पुराने विचारों के है। वह किसी का दिल दुखाना नहीं चाहते। वह अपनी पत्नी को भी दुख देना नहीं चाहते।' अमिताभ बच्चन और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है, जिनमें उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता है। हालांकि, असल जिंदगी में दोनों का प्यार कभी परवान नहीं चढ़ पाया और इसके पीछे की वजह खुद रेखा ने बता दी थी।