अक्सर फिल्मी हस्तियों और खेल जगत के क्रिकेटर्स के बीच गहरी दोस्ती, प्यार और फिर शादी देखी गई है। खास जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल, भज्जी-गीता जैसे अन्य कपल हैं। अब ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें तो सबकुछ साफ हो जाता है कि इनका रिश्ता दोस्ती से ऊपर है। दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे।
रिपोर्ट्स: केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को बताया ऑफिशियल 'पार्टनर', लंदन में साथ बिता रहे क्वालिटी टाइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक जब बीसीसीआई टूर के लिए बंदोबस्त कर रहा था तब राहुल ने आथिया को अपनी पार्टनर बताया था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि, 'दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए साथ ही इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। रवाना होने से पहले लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट ने सभी खिलाड़ियों से उन लोगों के नाम पूछे थे जिन्हें वे साथ ले जाना चाहते हैं। प्लेयर्स को अपनी पत्नी या पार्टनर का नाम देना था। केएल राहुल ने आथिया शेट्टी का नाम अपने पार्टनर के रूप में दिया था। आथिया भी उसी बायो-बबल में रहीं और साउथम्पटन में टीम के साथ रहीं।'
अभी तक इस बात की चर्चा हो ही रही थी कि क्रिकेटर केएल राहुल ने आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। जिससे इस बात का कंफर्म अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वक्त आथिया लंदन में ही हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर तो अथिया और केएल राहुल की नजदीकियां स्पष्ट तौर पर दिखती ही हैं लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते की बात प्रोफेशनल लेवल पर भी पहुंच गई है। हाल ही में दोनों को एक ही कंपनी का ब्रांड एंबेसडर साइन किया गया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और दोनों साथ में बेहद कूल लग रहे हैं।
दोनों ने चश्मों और सनग्लासेस की एक कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया है। अथिया शेट्टी ने इसकी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं थी। बता दें कि राहुल और अथिया दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। केएल राहुल और अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वहीं अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। आथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं।