दक्षिण सिनेमा में एक्टर विजय को सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने साउथ सिनेमा में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने मास्टर, सरकार, थुपक्की, जिला, बीस्ट जैसी कई फिल्मों में काम किया। प्रशंसकों के पास एक्टर विजय को उनकी फिल्मों के अलावा प्यार करने की एक और वजह है और वो कारण है उनका स्वभाव। हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट ने उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विजय पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012 में अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था, उस कार का उन्होंने टैक्स अदा नहीं किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है।
साउथ: करोड़ों के मालिक हैं एक्टर विजय, रोल्स-रॉयस, मिनी कूपर समेत कई लग्जरी गाड़ियों पर चढ़ने का है शौक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमडब्ल्यू एक्स5 सीरीज
अभिनेता विजय साउथ सिनेमा के सबसे महंगे सुपरस्टार हैं। उन्हें बीएमडब्लू की गाड़ियां बहुत पसंद हैं और उसके लिए उनका प्यार जगजाहिर है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स5 सीरीज का दूसरी पीढ़ी का कलेक्शन है। बीएमडब्ल्यू फाइव सीरीज की कीमत 75 से 90 लाख रुपये है।
रोल्स रॉयस घोस्ट
बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री बहुत ही कम लोगों के पास 'रोल्स रॉयस' जैसी शाही गाड़ी है और एक्टर विजय उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिनके पास यह गाड़ी है। उनके पास 6 करोड़ की कीमत की ‘रोल्स रॉयस घोस्ट’ है। एक्टर विजय के अलावा ये गाड़ी बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन के पास है।
बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर
बीएमडब्ल्यू गाड़ी एक्टर विजय को कितनी पसंद हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके पास बीएमडब्ल्यू गाड़ी के सबसे अधिक कलेक्शंस हैं। उनकी कार कलेक्शन में मिनी कूपर सबसे सस्ती कार है। जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए है
ऑडी A8
ऑडी एक ऐसी कार है जो आपको बॉलीवुड और टॉलीवूड सितारों के पास सबसे अधिक मिलेगी। बीएमडब्ल्यू और रोल्स रॉयस के अलावा एक्टर विजय के पास ऑडी A8 जैसी लग्जरी कार भी है। हालांकि इस कार की शुरुआती कीमत ही 50 से 70 लाख हैं, लेकिन सुपरस्टार विजय के पास जो ऑडी है उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है।