फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2022: अमिताभ बच्चन, कंगना रणौत समेत इन सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Wed, 26 Jan 2022 11:25 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2022: Amitabh Bachchan Kangana Ranaut Bollywood celebs share Republic Day wishes
अमिताभ बच्चन और कंगणा रनौत ने किया फैंस को रिपब्लिक डे विश - फोटो : social media

आज हमारा देश अपना 73वां गणत्रंत दिवस मना रहा है यह एक ऐसा मौका है जब हम सभी देश भक्ति की भावनाओं में लिप्त हो जाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। ऐसे में हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारें सभी देशवासियों को गणत्रंत दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर मनोज बाजपेयी तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं किसने किस स्टाइल में अपने फैंस को विश किया है।

Republic Day 2022: Amitabh Bachchan Kangana Ranaut Bollywood celebs share Republic Day wishes
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ की तिरंगा दाढ़ी 
महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देर रात अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक सफेद टी-शर्ट पहनी है और उनकी दाढ़ी हमारे देश के तिरंगे जैसी रंगी हुई है। इसे शेयर करते हुए वह लिखते हैं, "गणतंत्र दिवस की अनेक शुभकामनाएं।" तस्वीर शेयर होते ही उसपर लाइक्स और कमेंट्स आने शुरू हो गए, इन कमेंट्स में कॉमेडियन कपिल शर्मा का हंसी वाला रिएक्शन भी है। इसके बाद बिग बी ने एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर भी शेयर की है, उसमें भी वह फैंस को रिपब्लिक डे विश करते नजर आ रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



 
Republic Day 2022: Amitabh Bachchan Kangana Ranaut Bollywood celebs share Republic Day wishes
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की खास विशेज
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत ने भी देशवासियों को अपनी ओर से बधाइयां दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तीन मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेता जी सुभाष चंद्र बोस परेड करते देखे जा सकते हैं। कंगना अपनी देशभक्ति की भावनाओं के चलते आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2022: Amitabh Bachchan Kangana Ranaut Bollywood celebs share Republic Day wishes
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज बाजपेयी का पोस्ट
अपने हर रोल को निभाने के साथ ही उसमें अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अपने ट्विटर पर देश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "हैप्पी रिपब्लिक डे।"  



 
विज्ञापन
Republic Day 2022: Amitabh Bachchan Kangana Ranaut Bollywood celebs share Republic Day wishes
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू ने भी किया विश
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "स्वतंत्रता  के 75 साल, देश के महान शहीदों ने इसके लिए त्याग-बलिदान किया और देश के लिए लड़े। हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed