सब्सक्राइब करें

Republic Day 2024: देशभक्ति की भावनाओं में लिप्त हुए ये सितारे, देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 26 Jan 2024 12:12 PM IST
सार

आज इस अवसर पर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे सभी देशवासियों को गणत्रंत दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इनमें अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Republic Day 2024: amitabh bachchan to akshay kumar anupam kareena karan johar stars wished the countrymen
अक्षय कुमार, अनुपम खेर - फोटो : social Media

आज हमारा देश अपना 75वां गणत्रंत दिवस मना रहा है। यह एक ऐसा मौका है जब आम लोग से लेकर सेलेब्स तक देशभक्ति की भावनाओं में लिप्त हो जाते हैं। आज इस अवसर पर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे सभी देशवासियों को गणत्रंत दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इनमें अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है।

Trending Videos
Republic Day 2024: amitabh bachchan to akshay kumar anupam kareena karan johar stars wished the countrymen
अनुपम खेर - फोटो : social Media

अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान परेड करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। अनुपम खेर ने वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ये वीडियो बॉम्बे सैपर्स की परेड की रिहर्सल की है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर मेजर रूचि यादव कर रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड हुई है। उस आवाज में कितना गर्व है। ये है आज के भारत की गौरवता, जय हिन्द, भारत माता की जय।'

यह भी पढ़ें: 75th Republic Day: अमिताभ बच्चन की अनूठी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2024: amitabh bachchan to akshay kumar anupam kareena karan johar stars wished the countrymen
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत ने भी देशवासियों को अपनी ओर से बधाइयां दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है।  कंगना अपनी देशभक्ति की भावनाओं के चलते आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Republic Day 2024: amitabh bachchan to akshay kumar anupam kareena karan johar stars wished the countrymen
करण जौहर - फोटो : social media

करण जौहर
करण जौहर ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। निर्माता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की देशभक्ति में लिप्त फिल्मों की झलक दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें: Chiranjeevi: पद्म विभूषण सम्मानित चिरंजीवी को एन चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई, ममूटी समेत गदगद हुए ये सितारे

विज्ञापन
Republic Day 2024: amitabh bachchan to akshay kumar anupam kareena karan johar stars wished the countrymen
अक्षय कुमार - फोटो : social Media

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने खास अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ के साथ तिरंगा झंडा लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed