{"_id":"5afd7f664f1c1b1a5e8b52f3","slug":"richa-chadha-troll-on-her-aadhar-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर फिर ट्रोल हुईं रिचा चड्ढा तो दे डाला जवाब- इससे अच्छा तो शौचालय की मेंबरशिप ले लो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विटर पर फिर ट्रोल हुईं रिचा चड्ढा तो दे डाला जवाब- इससे अच्छा तो शौचालय की मेंबरशिप ले लो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
रिचा चड्ढा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोल हो जाती हैं। इसी कड़ी में वह इस बार अपने आधार कार्ड को लेकर ट्रोल हो गई हैं और ट्विटर यूजर्स ने जमकर उनकी खिचाई की है।
d
दरअसल मामला यह है कि रिचा चड्ढा ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी कराने से एक चीज रोक रही है..वह है आधारकार्ड। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'मैं अपना मोबाइल नंबर पोर्ट नहीं करा पा रही हूं क्योंकि मेरे पास आधार कार्ड नहीं है और प्रूफ के तौर पर मुझे आधार देना होगा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है..राइट।'
The only thing stopping me from taking advantage of mobile number portability is that I may need an Aadhar card as proof, despite SC verdict. Right ?
— TheRichaChadha (@RichaChadha) May 16, 2018
रिचा चड्ढा
रिचा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने जमकर उनकी क्लास लगाई। एक यूजर्स ने लिखा है, 'ये वही लोग हैं जो यूएसए का वीजा लेने के लिए चार पुश्तों तक का रिकॉर्ड देते हैं और चुपचाप उनके हर सवाल का जवाब भी देते हैं, इनको कानून पालन करने से एक चीज रोक रही है वह "चांस के लिए कुछ भी करेगा" केम छो रिचा बेन।'
विज्ञापन
विज्ञापन
richa chadha
इस यूजर्स ने रिचा को इतना गुस्सा दिला दिया कि उन्होंने इस शख्स को जवाब में लिखा, 'आज तो ट्रोल करने का कोई कारण नहीं था लेकिन करेंगे क्योंकि 10 रुपए चाहिए। वीजा के लिए फैमिली हिस्ट्री नहीं चाहिए होती, जिस तरह पेड ट्रोल के लिए स्किल नहीं चाहिए होती है। तुम शुलभ शौचालय की मेंमरशिप ले लो आधार कार्ड के साथ लेकिन प्लीज मेरे टाइमलाइन को गंदा ना करें।'
There’s no reason to troll today,but karenge kyunki ₹10 chahiye. Bhai, Visa ke liye family history nahi chahiye hoti jis tarah paid troll banane ke liye skill nahi chahiye hoti.Aap Sulabh Shauchalay ki membership le lijiye Aadhar card ke saath,but kripya mere TL pe na hagein. pic.twitter.com/GoDQLFsIvH
— TheRichaChadha (@RichaChadha) May 16, 2018
विज्ञापन
richa chadha
गौरतलब है कि रिचा चड्ढा को इससे पहले ट्विटर पर रेप और हत्या की धमकी मिल चुकी है। इस पर रिचा ने भी करार जवाब दिया था और इस मसले पर पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन पर उतर आया था।