फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर ने पीएम मोदी से रखीं भारत के लिए कुछ डिमांड, लिखा- 'आज से मेहनत हो जरूर पूरी होंगी'

Mon, 27 May 2019 09:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 May 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor congratulate Prime Minister Narendra Modi and urges to Jaitley Smriti Irani
rishi kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर भले ही इन दिनों भारत से दूर न्यूयॉर्क में हों लेकिन वह देश से जुड़े राजनीतिक और समाजिक मुद्दों पर हमेशा अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे ऋषि कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनने पर बधाई दी है। 
Rishi Kapoor congratulate Prime Minister Narendra Modi and urges to Jaitley Smriti Irani
एनडीए की बैठक में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
बधाई देने के साथ ही ऋषि कपूर ने पीएम मोदी के साथ-साथ अरुण जेटली और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने की गुजारिश की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'फिर से निर्वाचित हुई बीजेपी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मेरा विनम्र आग्रह है कि कृपया भारत में निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन के लिए काम करें। यह मुश्किल है, लेकिन अगर आज आप शुरू करते हैं, तो हम एक दिन इसे जरूर हासिल कर लेंगे।'
 

 

 
Rishi Kapoor congratulate Prime Minister Narendra Modi and urges to Jaitley Smriti Irani
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने आगे लिखा, 'इन सभी चीजों को अच्छे से करने के लिए आप सभी के पास पूरे 5 साल का कार्यकाल है। हम इंसानियत का नया उदाहरण दे सकते हैं।' इसके अलावा ऋषि लिखते हैं कि, 'अगर मैंने ज्यादा बोल दिया हो तो कृपया मुझे माफ कीजिए, लेकिन एक नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि यह बात सामने लाना मेरा कर्तव्य है।'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor congratulate Prime Minister Narendra Modi and urges to Jaitley Smriti Irani
Rishi Kapoor, Nita Ambani, Shah rukh Khan, Neetu Kapoor - फोटो : social media
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। वह लंबे समय से खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे हैं। बीच-बीच में उनसे मिलने बॉलीवुड के कई सितारे नजर आते हैं। अब तक शाहरुख खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने न्यूयॉर्क जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Rishi Kapoor congratulate Prime Minister Narendra Modi and urges to Jaitley Smriti Irani
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media
अब तक भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित ऋषि कपूर से विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी मिलने जा चुके हैं। ऋषि कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया के जरिए अक्सर उनके सेहत के बारे में जानकारी देती रहती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed