{"_id":"5ce131babdec2207456348c0","slug":"riya-sen-confessed-that-she-is-instagram-addict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड फिल्मों में हिट नहीं हो पाई ये एक्ट्रेस, बोलीं-इस बुरी लत के कारण खाती रही हूं डांट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड फिल्मों में हिट नहीं हो पाई ये एक्ट्रेस, बोलीं-इस बुरी लत के कारण खाती रही हूं डांट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 20 May 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Riya Sen
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन पहली बार फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'याद पिया की आने लगी' में नजर आई थीं। इसी एल्बम से रिया रातों-रात सुर्खियों में आ गई थीं। युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय थीं। कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने अपनी एक लत के बारे में बताया।
2 of 5
Riya Sen
- फोटो : instagram
रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में रिया ने अपने बॉलीवुड करियर के बारे में कहा कि जब मैं अपने पहले किए गए काम को देखती हूं तो मुझे हमेशा एहसास होता है कि मैं इससे बेहतर कर सकती थी। इस दौरान रिया ने अपनी सबसे बुरी लत के बारे में बात की। रिया सेन इंस्टाग्राम एडिक्ट हैं।
3 of 5
Riya Sen
- फोटो : instagram
रिया सेन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। रिया ने बताया कि वो सोशल मीडिया पर कैसे ट्रोल्स को कैसे डील करती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके नेगेटिव साइड के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं क्योंकि मैं इंस्टाग्राम एडिक्ट हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
riya sen
रिया आगे कहती हैं कि, 'मेरी फोन चलाने की लत के चलते मुझे मेरी फैमिली, यहां तक की मेरे पति भी मुझे डांट चुके हैं। इंस्टाग्राम काफी कूल है क्योंकि आप लोगों की तस्वीरें देख सकते हो और पता लगा सकते हो कि कौन अपनी लाइफ में क्या कर रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
riya sen
उन्होंने कहा, 'इंस्टाग्राम पर आप लेटेस्ट ट्रेंड्स और लेटेस्ट फैशन का पता लगा सकते हैं। अपने फैंस के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते है। आप ये भी देख सकते हैं कि आपके लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं। खास बात ये है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर आप अपने आपका प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। मैं एक बात और साफ कर दूं कि जिस तरह से मैं सोशल मीडिया पर रहती हूं, ठीक उसी तरह से मेरी निजी लाइफ भी है, क्योंकि मेरे पास दो चेहरे नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।