{"_id":"5ce23c40bdec22074857ef4d","slug":"sunny-leone-share-her-experience-in-bollywood-and-says-she-has-less-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी को आज भी होता है इस बात का पछतावा, 7 साल पहले छोड़ दी थीं एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी को आज भी होता है इस बात का पछतावा, 7 साल पहले छोड़ दी थीं एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री
सनी लियोनी ने साल 2012 में पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसी साल उनकी बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' रिलीज हुई थी । सनी ने अपने दम पर बॉलीवुड में सफलता पा ली है । इसके बावजूद सनी लियोनी को हमेशा एक बात का मलाल रहा। ये बात उनके अतीत से जुड़ी है ।
2 of 5
sunny leone
हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि क्या अभी भी पास्ट को लेकर लोग आपको जज करते हैं । इस पर सनी ने कहा, 'अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मैंने अपने लिए एक जगह बनाई है । मैं वाकई में ज्यादा बाहर नहीं जाती और न ही मैं पार्टी करती हूं । इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्तों की संख्या भी सीमित है ।'
3 of 5
sunny leone
sunny leone'मुझे नहीं पता कि पुरानी चीजों को लेकर लोग मेरे लिए अपने मन में वही धारणा रखते हैं या नहीं, लेकिन जो भी हो मैं पहले भी खुश थी और मेरी जिंदगी का यह दौर भी अच्छा है । अपने बच्चों को देखना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है । यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Daniel Weber and Sunny Leone
- फोटो : instagram
'मैंने कई माता-पिता को तालमेल बैठाते देखा है । हालांकि, यह मेरे लिए थोड़ा कठिन है क्योंकि हर दिन अलग होता है । आप जब एक बार मां-बाप बन जाते हैं तो आप अपने आप ही कार्यक्रमों की रणनीति बनाना शुरू कर देते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
सनी ने अपने 7 साल के करियर में 'रागिनी एमएमएस 2', 'कुछ कुछ लोचा है', 'एक पहेली लीला', 'वन नाइट स्टैंड' और 'मस्तीजादे' जैसी फिल्में की हैं । अब सनी के पास हॉरर कॉमेडी 'कोका कोला' है । इसके अलावा सनी जल्द ही मलयालम फिल्म 'रंगीला' में भी नजर आने वाली हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।