{"_id":"59bd1c144f1c1bae688b4e98","slug":"rk-studio-raj-kapoor-rishi-kapoor-awara-sangam-mera-name-joker-ram-teri-ganga-maili","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RK स्टूडियो ने बनाई आवारा-संगम जैसी बड़ी फिल्में, पूरी दुनिया में बॉलीवुड को मिली पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RK स्टूडियो ने बनाई आवारा-संगम जैसी बड़ी फिल्में, पूरी दुनिया में बॉलीवुड को मिली पहचान
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
आरके स्टूडियो
- फोटो : File pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियो में आग लग गई है। आग की वजह से एक हाल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। इसकी स्थापना शोमैन राज कपूर ने की थी। मौजूदा समय में इसका कामकाज ऋषि कपूर देखते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें, आरके स्टूडियो की तरफ से बनाई गई सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में...
AAG, RK Studio
- फोटो : RK Studio
आग: साल 1948 में आई 'आग' फिल्म व्यावसायिक तौर पर भले ही बेहद सफल नहीं रही हो, पर उसने राज कपूर को इंडस्ट्री में पैर जमाने में मदद की। इस मल्टीस्टारर फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड हीरो राज कपूर थे। इसमें नरगिस, प्रेमनाथ, निगार सुल्ताना और कामिनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में थे।
Barsaat, Raj Kapoor
- फोटो : RK Studio
बरसात: आरके स्टूडियो की दूसरी फिल्म 'बरसात' साल 1949 में आई। आजादी के 2 ही साल बाद आई इस फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिखी। इस फिल्म में राज कपूर के साथ नरगिस और प्रेमनाथ मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म एक्ट्रेस निम्मी की पहली फिल्म भी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद साल 1950 में आर के स्टूडियो का कामकाज काफी बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Awara, Raj Kapoor
- फोटो : RK Studio
आवारा: राज कपूर के सिने करियर में 'आवारा' मील का पत्थर साबित हुई। साल 1951 में आई इस फिल्म में कपूर परिवार की 3 पीढ़ियों ने काम किया। इस फिल्म में राज कपूर के साथ पिता पृथ्वीराज कपूर थे, तो दादा दीवान विश्वनाथ कपूर ने कैमियो रोल किया। शशि कपूर भी इस फिल्म में पहली बार दिखे। नरगिस के साथ राज कपूर की जोड़ी ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर राज किया।
विज्ञापन
AAH, Raj Kapoor
- फोटो : RK Studio
आह: साल 1953 में आई 'आह' फिल्म ब्लैक एंड वाइट थी। इस फिल्म का डायरेक्शन राजा नवाथे ने किया था, जो आग, बरसात और आवारा में राजकपूर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म के गानों 'राजा की आएगी बारात', 'आजा रे अब मेरा दिल पुकारा', 'जाने न नजर' बेहद हिट रहे। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया।