फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए रणवीर-आलिया ने वसूली मोटी रकम, बाकी स्टार्स ने चार्ज की इतनी फीस

Fri, 23 Jun 2023 07:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 23 Jun 2023 07:31 PM IST
सार

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के स्टारकास्ट की फीस सामने आ गई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मूवी के लिए भारी-भरकम रकम चार्ज की है। 
 

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Starcast Fees From Ranveer Singh Alia Bhatt to Dharmendra
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। इसके जरिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। वहीं, अब इसके स्टारकास्ट की फीस भी सामने आ गई है। रणवीर सिंह से लेकर धर्मेंद्र तक ने फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज की है। 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Starcast Fees From Ranveer Singh Alia Bhatt to Dharmendra
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, खबरों की मानें तो एक्टर ने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। इस मूवी से फैंस समेत एक्टर को भी काफी उम्मीदें हैं। 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Starcast Fees From Ranveer Singh Alia Bhatt to Dharmendra
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रानी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, आलिया भट्ट ने इस मूवी के लिए 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। 

Kajol: 'प्यार की परिभाषा बदल चुकी है, 90 के दशक में जो जुनून था वह अब 'मूर्खता' है', बोलीं काजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Starcast Fees From Ranveer Singh Alia Bhatt to Dharmendra
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र लंबे समय बाद इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फैंस, धर्मेंद्र को पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं, खबरों की मानें तो ही मैन ने इस मूवी में अपने किरदार के लिए तकरीबन एक करोड़ रुपये फीस ली है। 

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में टेलीविजन कलाकारों से नहीं डरते 'फुकरा इंसान', बोले- टीवी का जमाना गया

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Starcast Fees From Ranveer Singh Alia Bhatt to Dharmendra
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी भी हैं। शबाना अपने प्रेजेंस से फैंस को विजुअल ट्रीट देने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, अपने दमदार किरदार के लिए शबाना ने बतौर फीस एक करोड़ रुपये चार्ज की है। 

BB OTT 2: सलमान खान के साथ 'वीकेंड का वार' से जुड़ेंगे मनीष पॉल, एक्टर ने बड़े खुलासे से बढ़ाया फैंस का उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed