कोरोना वायरस की इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद से लेकर अक्षय कुमार तक, कई सितारे असल जिंदगी में हीरो बनकर उभरे हैं। इस कड़ी में अब रोहित शेट्टी ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद की है।
मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी का किया शुक्रिया, कोरोना काल में निर्देशक ने फिर से दिखाई दरियादिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को उनके 11 होटल्स उपलब्ध कराए हैं। रोहित शेट्टी की इस मदद के बाद मुंबई के सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) परम बीर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया किया है।
परम बीर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'हम रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हैं। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही वो खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए लगातार मदद कर रहे हैं। मि. शेट्टी ने मुंबई में हमारे ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए 11 होटल्स की सुविधा दी है।'
We thank Mr #RohitShetty, who has been a source of continued support for the men and women in Khaki ever since the onset of the #COVID19 pandemic.
Mr. Shetty has facilitated 11 hotels with unlimited occupancy for our on-duty personnel #TakingOnCorona on the streets of Mumbai
इससे पहले भी रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद करते हुए शहर के आठ होटल्स मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी कोरोना वारियर्स के लिए दिए थे। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की आखिरी रिलीज फिल्म 'सिंबा' थी। रणवीर सिंह और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिलहाल रोहित शेट्टी छोटे पर्दे पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहे हैं।
तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी के बाद बिजली का बिल देखकर हैरान हुए ये निर्देशक, बताया चार महीने से उस घर नहीं गया