फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साल की हुई इस अभिनेत्री की बेटी, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'समय इतनी जल्दी बीत रहा'

Sat, 11 Jul 2020 06:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
sameera reddy share daughter nyra photo she completed one year
बेटी के साथ समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री समीरा रेड्डी फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर रही हैं। लॉकडाउन में वो अपने बच्चों का खास ख्याल रखती नजर आईं। समीरा की बेटी नायरा एक साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्होंने बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

sameera reddy share daughter nyra photo she completed one year
समीरा रेड्डी की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में समीरा रेड्डी की बेटी बैठी हुई हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। गुलाबी रंग की फ्रॉक पहने समीरा की बेटी बहुत क्यूट लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर के साथ समीरा ने लिखा- 'लिटिल पिंक लेडी, बिना दांतों के उसकी स्माइल। बहुत जल्दी एक साल की हो गई है। समय बहुत जल्दी बीतता जाता है, जब उसे एन्जॉय करते हैं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lil Pink Lady with Her toothless smile😍one year old so fast😳 time flies when you are having fun 🥳 #itsmybirthday #sunday #12thjuly #birthdaygirl #birthdayweekend #oneyearold #naughtynyra #milestone #timeflies #motherhood #momlife #messymama #gratitude 🎈

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on

sameera reddy share daughter nyra photo she completed one year
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि समीरा के एक बेटा और एक बेटी है। प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा काफी एक्टिव थीं। उनका अंडरवाटर फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। समीरा कई मौकों पर बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। हालांकि उस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था इस वजह से वो एक बार तो परेशान भी हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sameera reddy share daughter nyra photo she completed one year
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के शुरुआत में समीरा काफी परेशान थीं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो बात करते हुए रो पड़ीं। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के इस भयानक माहौल को देखकर समीरा रेड्डी को चिंता इस बात की थी कि उनके बच्चों को ये सब देखना पड़ रहा है। समीरा ने बताया था कि उनका बेटा तनाव में आ गया था।

विज्ञापन
sameera reddy share daughter nyra photo she completed one year
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि समीरा रेड्डी ने साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी। इसके बाद वो रेस, नो एंट्री, दे दनादन और तेज जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार उन्होंने साल 2013 में कन्नड़ फिल्म में काम किया था। लंबे समय से वो फिल्मों से दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed