फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेट्टी बोले- सैफ की बेटी सारा ने हाथ जोड़कर मांगा था काम, पुराने वीडियो को लेकर यूजर्स के निशाने पर आए डायरेक्टर

Wed, 19 Aug 2020 11:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Video is going viral when He reveals how he gave the role to Sara ali khan
Sara Ali Khan, Rohit Shetty - फोटो : amar ujala mumbai

बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर जमकर बहस हो रही है। इस बहस का असर आप सड़क 2 के ट्रेलर के साथ देख ही चुके हैं। अब इस बहस में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का खूब मजाक बनाया जा रहा है। वजह है रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का एक बयान, जो उन्होंने अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन के दौरान दिया था। रोहित शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Rohit Shetty Video is going viral when He reveals how he gave the role to Sara ali khan
Sara Ali Khan, Rohit Shetty - फोटो : amar ujala mumbai

सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बॉलीवुड के सबसे कामयाब निर्देशकों में शामिल रोहित एक दिलचस्प खुलासा करते हैं कि सारा ने उनके सामने सचमुच हाथ जोड़कर काम मांगा था। 

Rohit Shetty Video is going viral when He reveals how he gave the role to Sara ali khan
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में रोहित शेट्टी बताते हैं कि कैसे अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी उनके पास आईं और हाथ जोड़कर काम मांगा। रोहित बताते हैं कि सारा को इस तरह देखकर वह इमोशनल हो गए और उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। रोहित कहते हैं कि वह ये बातें अभी इसलिए बता रहे हैं क्योंकि सारा अब स्टार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty Video is going viral when He reveals how he gave the role to Sara ali khan
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सारा अली खान और रोहित शेट्टी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। फ़िल्म निर्माता मनीष मूंदड़ा ने भी वीडियो शेयर करके लिखा- सुबह से यह वीडियो कई बार देख चुका हूं। इनकी ज़िंदगी कितनी खोखली हैं। एक यूजर ने लिखा- सारा ने जितनी मेहनत फिल्मों के लिए की है मैं भी उतनी ही मेहनत पतला होने के लिए कर रहा हूं।

विज्ञापन
Rohit Shetty Video is going viral when He reveals how he gave the role to Sara ali khan
सड़क 2 - फोटो : ट्विटर

नेपोटिज्म की बहस के बीच लोग सोशल मीडिया पर करण जौहर, सलमान खान और सोनम कपूर जैसे सिलेब्स के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों का गुस्सा तो सड़क 2 के ट्रेलर के लिए देखने को भी मिल चुका है। सड़क 2 यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा डिसलाइक वीडियो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed