दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया पांच दशकों से बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में की है। उनका अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आता है। चाहे 1973 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' हो या उनकी हाल ही में आई वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो', स्क्रीन पर उनका प्रदर्शन काफी जोरदार रहा।
Dimple Kapadia: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' पर डिंपल कपाड़िया ने की बात, कहा- 'उनके किरदार ने बाधाओं को तोड़ा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी हालिया रिलीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' सास बहू और फ्लेमिंगो' ने परिवार की महिलाओं के बीच संबंधों को फिर से परिभाषित किया है, जहां अक्सर यह दिखाया जाता है कि औरत ही औरत की दुश्मन होती है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान जब इस वेब सीरीज में उनके किरदार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की।
यह पूछे जाने पर कि वह शो को लेकर कैसा महसूस करती हैं और शो में महिलाओं के संबंधों ने लोगों के दृष्टिकोण को बदल दिया है तो उन्होंने कहा कि मैंने बाधा नहीं तोड़ी है। यह वह किरदार था जिसने अवरोध तोड़ा है। लेकिन यह जरूरी है कि उस किरदार को कैसे लिखा गया, उसे पर्दे पर किस तरह से उतारा गया, यहां उसका चरित्र भी मायने रखता है और यह काम करता।
यह भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस से मिले मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस पर फिल्म बनाने का किया एलान
उन्होंने आगे कहा कि यदि किरदार अच्छा नहीं है, उसे सही से लिखा नहीं गया है। अगर आपको अधूरी चीजें दी जाएगी तो आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। पूरी टीम के प्रयास से आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल की फिल्म में कटरीना को इस वजह से नहीं किया कास्ट, निर्देशक ने दिया जवाब
'सास बहू और फ्लेमिंगो' में डिंपल ने एक मजबूत मुखिया और ड्रग माफिया की भूमिका निभाई है। वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर इस धंधे संभालती हैं। क्राइम ड्रामा स्ट्रीमिंग टेलीविजन सीरीज में राधिका मदान, ईशा तलवार, अंगिरा धर, दीपक डोबरियाल, मोनिका डोगरा और नसीरुद्दीन शाह भी हैं।
यह भी पढ़ें: करण जौहर ने प्रियंका से पूछी शादी में न बुलाने की वजह, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब