अभिनेत्री सारा अली खान और विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सितारे इन दिनों जमकर इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान सारा-विक्की अपने करियर, लाइफ और एक-दूसरे के बारे में भी कई दिलचस्प बातें साझा कर रहे हैं। हाल ही में सारा ने विक्की को अपना रिश्तेदार कहा। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...
Sara Ali Khan: विक्की कौशल को अपना रिश्तेदार मानती हैं सारा? एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा और विक्की को एक-दूसरे से कुछ मजेदार सवाल पूछने का मौका मिला। इस दौरान सारा अली खान ने विक्की को लेकर अपने फर्स्ट इंप्रेशन पर बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार फिल्म 'मसान' में विक्की को देखा था। इसके बाद जब विक्की ने सारा से पहली बार अपने बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'आप बहुत लंबे हैं'।
सारा का जवाब सुनकर विक्की कौशल काफी निराश हुए थे। इसके बाद सारा ने कहा कि उनका सब्जीवाला भी उन्हें यही कहता है कि वह काफी लंबी हैं। सारा ने आगे कहा दोनों 'रिश्तेदार' जैसे लगते हैं। सारा की इस बात पर विक्की अपनी हंसी नहीं रोक पाए। विक्की ने बताया कि जब वे दोनों रोमांटिक सीन कर रहे थे, तब भी सारा इसी तरह की बातें कर रही थीं।
Rani Mukerji: 'फिल्म के चलने में जेंडर की भूमिका नहीं होती' मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की असफलता पर बोलीं रानी
सारा के अलावा विक्की कौशल ने भी कई मजेदार बातें साझा कीं। साथ ही उन्होंने अपने करियर पर बात करते हुए कहा कि वह स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं, जहां वह एथलीट का रोल अदा कर सकें। विक्की ने कहा कि वह मराठी फिल्म 'नटरंग' में अतुल कुलकर्णी द्वारा अदा किए गए थिएटर आर्टिस्ट जैसा कोई रोल करना चाहते हैं।
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने जेल जाने से एक दिन पहले की थी फिल्म 'जंजीर' की डबिंग, अपूर्व लाखिया ने किया खुलासा
सारा अली खान ने इसके अलावा भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दम लगाके हईशा' का जिक्र किया और कहा कि वह इस फिल्म से काफी प्रभावित हुईं। उन्हें ऐसा लगा जैसे कि यह उन्हीं की कहानी है। फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की बात करें तो यह फिल्म दो जून को रिलीज होगी।
Bollywood: इन सितारों की मां को पसंद नहीं आई अपने बच्चों की लव स्टोरी, विलेन बनकर तोड़ दिया रिश्ता