फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सबा अली खान ने नेहरू के साथ शेयर की पिता मंसूर अली की फोटो, यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया

Thu, 18 Nov 2021 06:11 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Nov 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Saba Ali khan share her father Mansoor Ali Khan Pataudi photo with nehru on instagram
नेहरू और पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम

सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सैफ अली खान से लेकर करीना कपूर खान और उनके बच्चों तैमूर और जहांगीर की तस्वीरों को अक्सर सबा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने पिता की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में सबा अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी, नेहरू के बगल में बैठे हुए हैं। यह उनकी जवानी की फोटोग्राफ है, जिसमें आस-पास अन्य लोग भी मौजूद हैं।


 

Saba Ali khan share her father Mansoor Ali Khan Pataudi photo with nehru on instagram
सबा अली खान - फोटो : instagram

इस तस्वीर में मंसूर अली खान पटौदी ने काले रंग का गला बंद कोट पहन रखा है और वह सामने की तरफ देख रहे हैं। सबा अली खान ने पिता की इस दुर्लभ तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, हमेशा एक क्षण। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने पिता की स्मृतियों को याद किया है। तस्वीर शेयर करते हुए सबा अली खान ने लिखा है, नेहरू और अब्बा। 

Saba Ali khan share her father Mansoor Ali Khan Pataudi photo with nehru on instagram
सबा अली खान - फोटो : instagram

इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर पर कई सारे हैशटैग लगाये हैं, जिनमें मंसूर अली खान पटौदी, जवाहरलाल नेहरू, प्रधानमंत्री, दिल्ली आदी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saba Ali khan share her father Mansoor Ali Khan Pataudi photo with nehru on instagram
सबा अली खान - फोटो : instagram

सबा अली खान द्वारा नेहरू के साथ शेयर की गई अपने पिता की तस्वीर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को 18 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह लेजेंड्स। वहीं, एक अन्य यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, दोनों ही मेरे पसंदीदा हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, टाइगर अंकल कितने युवा दिख रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर पर दिल वाली ईमोजी बनाई है।

विज्ञापन
Saba Ali khan share her father Mansoor Ali Khan Pataudi photo with nehru on instagram
सबा अली खान - फोटो : instagram

सबा अली खान ने कुछ दिनों पहले अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की सगाई की पुरानी तस्वीर यूजर्स के लिए डाली थी। जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसमें शर्मिला और मंसूर अली को शाही अंदाज में दिखाया गया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शर्मिला और मंसूर एक समारोह के दौरान फर्श पर बैठे थे। दोनों के गले में माला थी। शर्मिला जहां भारी रेशमी पोशाक में माथे पर मांगटिके के साथ दिख रहीं थीं, वहीं मंसूर के कंधों के चारों ओर एक शॉल था। सबा अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कम और परिवार की तस्वीरें ज्यादा डालती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Saba (@sabapataudi)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed