टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज के सड़क दुर्घटना की खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया था। बता दें कि शुक्रवार की रात को बाइक फिसलने के कारण दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि साई की टीम ने एक बयान जारी करके उनके फैंस को ये आश्वासन दिया कि साई बिलकुल ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है। साई ने हेलमेट पहना हुआ था इसलिए उनके सिर पर किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको तेलुगु सिनेमा के कलाकार साई धरम तेज के बारे में बताएंगे।
तेलुगु स्टार: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के कजिन है साई धरम तेज, लगातार बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्में हुई थी फ्लॉप
चिरंजीवी और अल्लु अर्जुन से है खास रिश्ता
साई धरम तेज फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी माता विजय दुर्गा तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता चिरंजीवी की बहन हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, राम चरण, अल्लु सीरिश, वरुण तेज और निहारिका कोनिदेला उनके कजिन है। साई धरम तेज के चोटे भाई वैष्णव तेज भी तेलुगु सिनेमा के अभिनेता है।
साल 2014 में तेलुगू फिल्मों से की थी शुरुआत
साई धरम ने साल 2014 से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘पिल्ला नीव लेनी जीविथम’ से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि उन्होंने इससे पहले साल 2013 में रे की शूटिंग पूरी की थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई। इसके बाद साई धरम ने कभी भी पीछे पलट के नहीं देखा सुब्रमण्यम फॉर सेल जैसी फिल्मों में काम किया। जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े।
लगातार 6 फिल्में हुई थी फ्लॉप
अपनी पहली ही फिल्म से सफलता के शिखर को छूने वाले साई धरम तेज की जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था जब उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं। उनकी साल 2016 में आई फिल्म थिक्क, साल 2017 में रिलीज हुई विनर, नक्षत्रम, जवान तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। इसके साल 2018 में आई उनकी फिल्म तेज-आई लव यू और इंटेलिजेंट भी फ्लॉप रहीं। उनकी छह फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुईं।
कोरोना महामारी के बीच भी दिखाया जलवा
लगातार पर्दे पर 6 फिल्में फ्लॉप देने के बाद अभिनेता साई धरम तेज ने साल 2019 में फिल्म चित्रलहरी में काम किया। इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली। साल 2020 में कोरोना महामारी के बीच उनकी तेलुगू फिल्म ‘सोलो ब्रथूके सो बैटर’ रिलीज हुई। 50 प्रतिशत सिनेमाघर खुले होने के बावजूद भी फिल्म ने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल की। कई सुपरहिट फिल्में देने वाले साई धरम तेज ने जब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तो पहली ही फिल्म के लिए उन्हें मेल डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।