सारा अली खान अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है और फिल्म को दर्शकों का बहुत ही प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन अगर फिल्म में किसी के किरदार को लोग सबसे अधिक रिंकू यानी की सारा अली खान। सारा अली खान इस फिल्म में बिहार में रहने वाली लड़की हैं और वहां की भाषा सारा ने बहुत ही अच्छे से पकड़ी है।
Bollywood: सारा अली खान की अतरंगी रे देखकर सैफ की आंखों से निकले आंसू, आधी रात में मिला दिया फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरंगी रे देखने के बाद तुरंत मिलाया था फोन
सारा अली खान ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में बताया कि उनके पिता सैफ अली खान ने जैसे ही उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ देखी तुरंत उन्होंने सारा को फोन मिला दिया। जब सैफ ने सारा को फोन किया उस समय आधी रात थी और अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त सारा अली खान तब तक सो गई थीं। सुबह उठने के बाद फोन में सारा ने पिता का मिस कॉल देखना तो तुरंत ही उन्हें फोन किया।
सैफ अली खान ने नम आंखों से बेटी से कही ये बात
सारा ने आगे बताया कि सैफ ने जमकर उनकी तारीफ की और उस दौरान उनकी आंखें भी नम हो गईं। सारा ने कहा सैफ काफी कम बोलते हैं और अपने दिल की बात जल्दी किसी से शेयर नहीं करते हैं। अतरंगी रे देखने के बाद सैफ अली खान खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने सारा अली खान की जमकर तारीफ की। पिता से अपने काम की तारीफ पाकर सारा भी काफी भावुक हो गईं।
विक्की कौशल के साथ आएंगी नजर
अतरंगी रे के बाद अब सारा विक्की कौशल के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘लुक्का-छुप्पी 2’ की इंदौर में शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उनकी और विक्की कौशल की इंदौर की सड़कों पर बाइक पर घूमते हुए तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में सारा अली खान साड़ी में नजर आ रही थीं। रिपोर्ट्स की माने तो सारा अपनी अगली फिल्म में टीचर की भूमिका में नजर आएंगी।
केदारनाथ से की थी शुरुआत
सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद सारा ने रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंबा’ में काम किया। सारा अली खान ने अपने पिता की फिल्म ‘लव आज कल’ के रीमेक में भी काम किया। फिल्मों में एक्टिव होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।