सब्सक्राइब करें

अमृता सिंह से तलाक के बदले सैफ को चुकाने पड़े थे इतने करोड़, जानें शादी के 13 साल बाद क्यों हुए थे अलग?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 27 Feb 2021 05:39 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Revealed He Had Paid 5 Crore Alimony To Ex-Wife Amrita Singh Post Divorce In 2004
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : social media

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। उनके पहले से ही तीन बच्चे हैं। इनमें तैमूर अली खान सबसे छोटे थे। ये सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान के बेटे हैं, जो 4 साल के हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था, जो जन्म से ही काफी लाइमलाइट में रहते हैं।



 आज हम आपको बताएंगे सैफ अली खान की अमृता सिंह से पहली शादी और फिर तलाक तक की की पूरी कहानी। अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था। अमृता उम्र में सैफ से 12 साल बड़ी थीं लेकिन सैफ को इसकी परवाह नहीं थी क्योंकि वो उनके प्यार में दीवाने हो गए थे। फिर दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि अलग हो गए और सैफ ने करीना से शादी कर ली।


 
Trending Videos
Saif Ali Khan Revealed He Had Paid 5 Crore Alimony To Ex-Wife Amrita Singh Post Divorce In 2004
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : file photo

यह इंटरव्यू साल 2005 का है। इससे एक साल पहले सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। इंटरव्यू में सैफ कहते नजर आए, 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Revealed He Had Paid 5 Crore Alimony To Ex-Wife Amrita Singh Post Divorce In 2004
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : social media

साल 2004 में पैसों और सैफ के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हुए झगड़े की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। कुछ समय पहले सैफ का एक इंटरव्यू सामने आया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने और अमृता के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही अपनी बेबसी का भी इजहार किया था।

Saif Ali Khan Revealed He Had Paid 5 Crore Alimony To Ex-Wife Amrita Singh Post Divorce In 2004
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : social media

सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस समय अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Revealed He Had Paid 5 Crore Alimony To Ex-Wife Amrita Singh Post Divorce In 2004
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : social media

तलाक के बाद अमृता ने एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था। इस पर सैफ ने कहा था, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।' सैफ ने आगे कहा था, 'मैंने उससे वादा किया है कि मैं उसे बाकी के पैसे भी चुका दूंगा। मैं अपनी वाइफ की रिस्पेक्ट करता हूं। मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। जब मैं उसकी तस्वीर देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है। मुझे मेरे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed